June 14, 2024

विधायक चेतन्य काश्यप की प्रचंड जीत पर पार्षद दल ने किया अभिनंदन

रतलाम,15 दिसंबर(इ खबर टुडे)।  विधायक चेतन्य काश्यप की प्रचंड जीत पर पार्षद दल ने शुक्रवार को महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के नेतृत्व में श्री काश्यप का अभिनंदन किया। श्री काश्यप ने कहा कि 60708 मतों की जीत से हमारा दायित्व और बढ़ गया है। इसका निर्वहन करने में सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेंद्रसिंह सिसौदिया, मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, पूर्व महापौर शैलंेद्र डागा सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पार्षद दल के भगत सिंह भदौरिया, हितेश कामरेड, अक्षय संघवी, दिलीप गांधी, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र रांका, धर्मेन्द्र व्यास, परमानन्द योगी, मनोहर लाल राजू सोनी, रणजीत टांक, रत्नदीप सिंह राठौर, बलराम भट्ट, अनिता कटारा, अनिता जयेश वसावा, कविता रोहित चौहान, देवकन्या मुकेश मीणा, शबाना खान, संगीता सोनी, सपना गौरव त्रिपाठी, उमा रामचंद्र डोई, निशा पवन सोमानी, प्रीति संजय कसेरा आदि ने स्वागत अभिनंदन किया। संचालन हेमन्त राहोरी द्वारा किया गया। आभार नेता पक्ष भगत सिंह भदौरिया ने माना।

You may have missed