May 12, 2024

Chandrayaan 3 : चंद्रयान 3 के लिए महाकाल मंदिर में विशेष भस्‍मारती, खजराना मंदिर में हवन

भोपाल,23अगस्त(इ खबर टुडे)। भारत बुधवार को अंतरिक्ष में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मध्यप्रदेश में उत्साह है। महाकाल और खजराना समेत प्रमुख मंदिरों में सुबह पूजन हुआ। शाम को छह बजे होने वाली लैंडिंग से जुड़े सीधे प्रसारण की व्यवस्था स्कूलों सहित अनेक स्थानों पर भी की गई है।

इंदौर में चंद्रयान 3 के लिए जबरदस्त उत्साह है। लोग सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश पोस्ट कर रहे हैं। कई जगहों पर सफलता के लिए पोस्टर-बैनर तक लगे हैं। शहर में पांच बजे से राजवाड़ा पर विशेष सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। एक लाख से अधिक लोग एक साथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखेंगे।

बागेश्वर धाम भी पहुंचे श्रद्धालु
बड़ी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम भी पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी से चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की। समाचार एजेंसी के अनुसार इस दौरान राजीव शर्मा ने कहा कि चंद्रयान की सफलता की प्रार्थना करने के लिए आज यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं। वहीं एक अन्य श्रद्धालु मयंक साहू ने कहा कि चंद्रयान की सफलता के लिए यहां विशेष प्रार्थना की गई है।

14 जुलाई को हुआ था लांच
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर माड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरेगा। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को 615 करोड़ रुपये बजट के चंद्रयान-3 लांच किया गया था। 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर सतह पर उतरेगा।

सारा देश आज गर्व से भरा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
सारा देश आज गर्व से भरा हुआ है। मन आनंद और प्रसन्नता से सराबोर है। मैं भारत के वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिनकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम के कारण यह क्षण आए हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को भी प्रणाम करता हूं। जिनके नेतृत्व में भारत लगातार असाधारण उपलब्धियां हासिल कर रहा है

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds