May 20, 2024

Snake rescue/रतलाम /दो बत्ती पर निर्माण कार्य के दौरान निकला सांप ,रेस्क्यू करने आये युवक को सांप ने काटा :देखिये वीडियो

रतलाम ,19 अक्टूबर(इ खबरटुडे)। शहर के प्रमुख चौराहे दो बत्ती पर चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर उस समय अचनाक हड़कंप मच गया जब निर्माण कार्य में जुटे लोगो ने एक सांप देख लिया। सांप को देखते ही सभी मजदूर और कर्मचारी एक और चले गये और सांप पकड़ने वाले युवक को कॉल किया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दो बत्ती पर चल रहा सड़क का काम सांप दिखने पर अचानक रोक दिया गया। जिसके कारण निर्माणस्थल पर अफ़रा-तफ़री मच गई। मौके पर मौजूद सभी कर्मचारी एक तरफ चले गए। इस दौरान किसी व्यक्ति ने सांप पकड़ने वाले कमल गुर्जर को फोन किया।

कुछ ही देर में कमल गुर्जर अपने एक साथी के साथ सांप का रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंच गये। रेस्क्यू के दौरान कमल सांप को बाहर निकाल ही रहे थे कि सांप के ऊपर अचानक सीमेंट से बना हिस्सा गिर गया। जिससे सांप घायल हो गया। सांप को परेशान होता देख कमल ने सीमेंट से बने हिस्से अपने हाथो से ही हटा दिया। इस दौरान सांप ने उनके हाथ पर काट लिया और कमल के हाथ से खून निकने लगा। गनीमत रही की सांप जहरीली प्रजाति का नहीं था। इसके बाद सांप को एक थैली में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds