September 20, 2024

रतलाम / सर्किल जेल रतलाम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

रतलाम 26 अगस्त(इ खबर टुडे)। सर्किल जेल रतलाम में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मप्र शासन और जेल मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण से संबंधित झांकी बनाई गई और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

सर्किल जेल में महापौरप्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला अध्यक्ष बीजेपी प्रदीप उपाध्याय, एडीएम राधेश्याम मंडलोई, एसडीएम अनिल भाना, गणमान्य अतिथि जलज सांखला और सजल आदि उपस्थिति थे।

अतिथियों, जेल स्टॉफ और बंदियों ने श्री कृष्ण के विग्रह की पूजा अर्चना की और झूला झूलाया। इस अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर भजन “श्रीमन नारायण “ गाया।

जेल अधीक्षक लक्ष्मण भदौरिया ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का विशेष महत्व है। श्री ब्रजेश मकवाने उप जेल अधीक्षक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विद्यालयों में आयोजन हुए
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक, क्विज प्रतियोगिता, मटकी फोड़, दही हांडी प्रतियोगिता आदि का धूमधाम से आयोजन हुआ। विद्यालयों में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पर नाट्य मंचन कर विद्यार्थियों को मित्रता श्री कृष्णा और सुदामा की तरह निभाने की शिक्षा दी। पिपलिया जोधा के विद्यालय में विद्यार्थियों ने मनमोहक झांकियां बनाई। प्रीतम नगर में विद्यार्थियों ने दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लिया। कन्या शिवगढ़ विद्यालय में बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। सी एम राइज विद्यालय जावरा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म, बाल्य काल, किशोरावस्था के संघर्ष काल की घटनाओं एवं उनके संपूर्ण जीवन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रस्तुति दी। हाई स्कूल पाटन में भी कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हुए विभिन्न गतिविधियों के पश्चात पुरस्कार वितरण किया। हाई स्कूल लूणी में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा एवं उनसे जुड़े प्रमुख स्थलों के बारे में भी बताया गया। कन्या ताल में व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिनमें दर्शाया गया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म लोक कल्याण के लिए हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों के सभी विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्य गतिविधियों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया।

You may have missed