September 29, 2024

कालिका माता संस्कार केन्द्र के बच्चों के साथ सेवा भारती ने मनाया रक्षाबन्धन

रतलाम,24 अगस्त (इ खबरटुडे)। कालिका माता पर संचालित होने वाले संस्कार केन्द्र के बच्चों के साथ सेवा भारती सदस्यों ने रक्षाबन्धन का पर्व मनाया। इस मौके पर बच्चों को रक्षाबन्धन पर्व का महत्व भी समझाया गया।

कालिका माता संस्कार केन्द्र के बच्चों के साथ रक्षाबन्धन का पर्व मनाने संस्कार केन्द्र के पालक नरेन्द्र श्रेष्ठ,नितिन फलोदिया,सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष ममता भण्डारी,पत्रकार वैदेही कोठारी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव इत्यादि संस्कार केन्द्र पर पंहुचे थे। इस मौके पर संस्कार केन्द्र संचालिका आशा उपाध्याय भी उपस्थित थी। संस्कार केन्द्र के बच्चों ने एक दूसरे को रक्षासूत्र बान्ध कर रक्षाबन्धन का पर्व मनाया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds