May 20, 2024

सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो कांग्रेस की झोली में,लकी शुक्ला बने नप अध्यक्ष

रतलाम,18 अक्टूबर(इ खबरटुडे)। जिले की सैलाना नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज हुए चुनाव में दोनो ही पदों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। चैतन्य शुक्ला(लकी) अध्यक्ष चुने गए है,जबकि सुनीता पाठक उपाध्यक्ष बनी है।

सैलाना नगर परिषद के पार्षदों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था। मंगलवार को हुए निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी चैतन्य शुक्ला को 9 वोट मिले,जबकि भाजपा के विशाल धभाई को 6 मतों से संतोष करना पडा।दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी कुलदीप सिलावट को 06 मत प्राप्त हुए और कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पाठक 09 मत प्राप्त कर चुन ली गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds