mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी

रतलाम,16 दिसंबर (इ खबर टुडे)। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा रतलाम द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए थे।

जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान 12 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। अभियान के अंतर्गत 01 दिसंबर तक रतलाम पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 229 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। साथ ही 2587 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए गए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार कार्यवाही करते हुए रतलाम पुलिस द्वारा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के मध्य 42 स्थाई वारंट एवं 744 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। अभियान के तहत अभी तक कुल 271 स्थाई वारंट, एवं 3331 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।

Back to top button