July 2, 2024

रतलाम / भारत की जीत पर मना रतलाम में जश्न, खूब हुई आतिशबाज़ी,दो बत्ती घोडा चौराहा हुआ जाम,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय हुए जश्न में शामिल(देखिए लाइव विडियो)

रतलाम, 29 जून (इ खबर टुडे)। वर्ल्डकप टी 20 में भारत की जीत का पुरे भारत साहित रतलाम में भी खूब जश्न रहा। शहर के युवाओ में आतिशबाज़ी के साथ रैलिया निकाई। पटाखे भी फोड़े। जीत का जश्न इतना जोरदार था कि दो बत्ती घोड़े पर आधी रात को लम्बे समय तक जाम लगा रहा, जमकर पटाखे छोड़े गए और इंडिया इंडिया के नारे लगते रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जीत के इस जश्न में पुरे जोश के साथ शामिल हुए। श्री उपाध्याय ने डालूमोदी चौराहे पर जश्न मनाया।

अमेरिका में हो रहे टी 20 वल्डकप में भारत की जीत का युवाओ जश्न का खूब जोरशोर से जश्न मना रहे है। देश में जश्न के साथ रतलाम में भी खूब आतिशबाज़ी हो रही है। शहर में जगह जगह रैलीया के साथ युवा टोलियो के साथ हर चौराहे पर जश्न मनाते नज़र आ रहे है।

सबसे ज्यादा माहौल दोबत्ती चौराहे पर नज़ारे आया,जंहा आधी रात को जाम लग गया। शहर के अलग अलग इलाको से आयी युवाओ की टोलिया यंहा एकत्रित होकर आतिशबाजी करने लगी। चौराहे पारर काफी देर तक जाम लगा रहा। युवाओ ने यंहा जमकर खुशिया मनाई। बार बार भारत माता की जय के नारे यंहा गूंजते रहे। समाचार लिखे जाने तक जीत का जश्न जोरो से जारी था।

You may have missed