July 3, 2024

ब्रेकिंग न्यूज़ :इंदौर ,उज्जैन के बाद रतलाम में भी बढ़ी लॉक डाउन की अवधि

रतलाम,17 अप्रैल (इ खबरटुडे)। देश ,प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति पहले से कई गुना अधिक चिंताजनक हो गई है। इस बीच रतलाम में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए 26 अप्रैल कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में इंदौर और उज्जैन से लॉक डाउन बढ़ने की खबरे सामने आ रही थी। इस बीच शाम होते होते रतलाम में आपदा समिति की बैठक में लॉक डाउन बढ़ाने की घोषणा हो चुकी है। पहले जहा 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन लगाया गया था। वही अब लॉक डाउन 26 अप्रैल तक कर दिया गया है।

बीते 24 घंटे में रतलाम जिले में आये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या ने स्वास्थ विभाग के होश उड़ गये। शुक्रवार को रतलाम जिले के अलग अलग क्षेत्रों 195 कोरोना पॉजिटिव मरीज समाने आये थे। वही करीब 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिले में लॉक डाउन बढ़ाने का कारण कई ना कई लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या और मृत्यु दर को बताया जा रहा है।

You may have missed