October 5, 2024

Ratlam:जिले में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट ,एक साथ 33 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

रतलाम,06 नवंबर (इ खबरटुडे)। शहर में त्यौहारों के दिन करीब आते-आते कोरोना के संक्रमण का खतरा भी बढ़ने लगा है। प्रशासन द्वारा मास्क को लेकर की जाने वाली चालानी कार्यवाही बंद होने से कई लोग बिना मास्क के बाजारों में घूमते हुए दिखाई देते है। इसी प्रकार की लापरवाही के चलते गुरुवार को जिले में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हो गया। जिसमे 33 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के शिवगढ़ रोड से लाना के 27 वर्षीय पुरुष, महावीर कॉलोनी सागर पेशा जावरा के 15 वर्षीय बालक, रेल नगर रतलाम के 63 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय महिला, ग्राम भूतड़ाजावरा की 57 वर्षीय महिला, ईदगाह रोड रतलाम की 55 वर्षीय एवं 45 वर्षीय महिलाएं 50 वर्षीय पुरुष,बाजना बस स्टैंड के 35 वर्षीय पुरुष, बांगरोद के 24 वर्षीय एवं 28 वर्षीय पुरुष 19 वर्षीय युवक रामबाग रतलाम की 57 वर्षीय महिला 32 वर्षीय पुरुष कस्तूरबा नगर के 36 वर्षीय पुरुष , वेद व्यास कॉलोनी के 48 वर्षीय पुरुष 51 वर्षीय पुरुष 75 वर्षीय महिला 50 वर्षीय महिला 21 वर्षीय युवती 19 वर्षीय युवती 11 वर्षीय बालक 45 वर्षीय महिला, रतलाम जेल के 30 वर्षीय तथा 25 वर्षीय पुरुष ,आदर्श नगर रतलाम के 36 वर्षीय पुरुष, रतलाम के बरगुंडा का वास के 50 वर्षीय पुरुष, खटीक मोहल्ला हार्ट की चौकी की 22 वर्षीय युवती, ग्राम मंडावल की 32 वर्षीय महिला, रतलाम फ्रीगंज रोड के 45 वर्षीय पुरुष, अजंता टॉकीज रोड की 19 वर्षीय युवती, ग्राम बाजनखेड़ा के 38 वर्षीय पुरुष तथा जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती 49 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 33 पॉजिटिव सैंपल मिल चुके है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds