April 28, 2024

उज्जैन / दुष्कर्म आरोपी सात दिन न्यायिक हिरासत में, उपचार के लिए इंदौर भेजा, आरोपी के पिता बोले बेटा दोषी तो फांसी पर चढा दो

उज्जैन,28सितम्बर(इ खबर टुडे/ब्रजेश परमार)। सतना के चैतपुरा निवासी 12 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के मुख्य आरोपी भरत सोनी को शुक्रवार को महाकाल थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने आरोपी का 07 दिन का ज्यूडिशल रिमांड स्वीक्रत किया है।आरोपी के टांग की हड्‌डी में चोंट का आपरेशन होने से उसे इंदौर रैफर किया गया है।

थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी भरत सोनी को शुक्रवार को अपरांह 5 बजे पुलिस ने भारी पुलिस बल के बीच स्पेशल पाक्सो एक्ट न्यायालय में न्यायाधीश किर्ती कश्यप के समक्ष पेश किया था। न्यायालय ने आरोपी को पैर में गंभीर चोट होने के कारण इंदौर के शासकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए 7 दिन का ज्यूडिशल रिमांड स्वीक्रत किया है।आरोपी बयान देने में सक्षम नहीं था इसलिए उपचार के लिए उज्जैन से इंदौर रेफर किया गया है।

आरोपी एक दिन पहले गिरफ्तारी के दौरान अभिरक्षा से घटना के रिक्रिएशन के दौरान पुलिस पर हमला कर भाग रहा था, जिसकी वजह से वह घायल हुआ, पैर में गंभीर चोट आई। आरोपी को डाक्टर्स के परामर्श अनुसार इंदौर रैफर किया जा रहा है। आरोपी की चिकित्सा होने और वहां से डिस्चार्ज होने की सि्थति में पुलिस उसे फिर से न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगेगी।पुलिस को आरोपी से वारदात के स्थान की तस्दीक करने के साथ ही कपड़े जप्त करना है मेडिकल जांच करवाना है और इसके साथ ही अन्य दस्तावेजी कार्यवाही करना है।थाना प्रभारी वर्मा ने बताया कि इसके साथ ही न्यायालय ने पीड़िता के स्वास्थ्य की रिपोर्ट पुलिस से मांगी है।

आरोपी के पिता बोले बेटा दोषी तो फांसी पर चढा दो
हमें कुछ पता नहीं था ।कल उसे जब पुलिस ले गई तो हमें समझ आया। घटना की जानकारी हुई थी की उज्जैन में किसी बच्ची के साथ ऐसा हुआ है तो मन दहल गया था। भरत रात में 2-3 बजे आ जाता था। सोमवार को वह देर से आया था। उसके बाद सामान्य रूप से उसने रोज की तरह काम किया था। इस दौरान उससे मेरी दो मामले पर बात हुई थी। एक तो बच्ची के बलात्कार और एक हेलीकाप्टर से सुरक्षाकर्मियों के आने का। उस दौरान उसने पूछा था कि बलात्कार कहां पर हुआ है। इसके बाद वह अपने काम के लिए निकल गया था।यह पूछे जाने पर की आरोपी को क्या सजा मिलना चाहिए उनका कहना था कि वो बच्ची किसी की भी हो गलत ही हुआ है। जिसने भी किया है सजा तो मिलना चाहिए। अगर भरत ने किया है तो उसे भी फांसी पर चढा दो। हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। महाकाल की नगरी में ऐसा होना बहुत ही गलत है न मैं केस लडूंगा न ही भरत से मिलने जाउंगा। मुझे भगवान पर पुरा विश्वास है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds