May 19, 2024

रंगों की बारिश और गुलाल के बादलों के साथ दोबत्ती चौराहे पर जोर शोर से मन रही है रंगपंचमी (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,30 मार्च( इ खबरटुडे)। रंगपंचमी का पर्व अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दो बत्ती चौराहे पर रंगों की बारिश और गुलाल के बादलों के बीच होली के मस्तानों का डांस देखने बडी संख्या में लोग उमड रहे है। शहर के अलग अलग इलाकों में भी जोर शोर से रंगपंचमी मनाई जा रही है। रंगपंचमी की गेर में भी बडी संंख्या में युवाओं की टोलियां रंगों की फुहारें उडाते हुए हर किसी को रंगों से सराबोर कर रही है।

दो बत्ती पर इ खबरटुडे और दो बत्ती रंगारंग मंच द्वारा आयोजित रंगपंचमी पर्व के लिए चौराहे पर रंगों के फौवारे लगाए गए है। रंगों के फौवारों से चौराहे पर रंगों की बारिश का सा नजारा बन रहा है। आयोजनकर्ताओं द्वारा गुलाल उडाया जा रहा है तो आसमान में गुलाल के बादल से छाए हुए नजर आ रहे है। होली गीतों की धुन पर रंगों की बारिश के बीच होली के मस्तानों की टोलियां झूम कर डांस कर रही है। धानमण्डी से निकाली जा रही रंगपंचमी की गेर में भी बडी संख्या में युवक शामिल है।

दोबत्ती रंगारंग मंच के रवि जौहरी,संजय अग्र्रवाल,कमलेश मोदी,संजय जैन जेवीसी,सौरभ सोनी,जोएब आरिफ,कुन्दन वर्मा,विनोद मिश्रा मामा,वासिफ काजी और इ खबरटुडे टीम के कई सदस्य दोबत्ती पर मनाई जा रही रंगपंचमी में शामिल है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds