इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर-बुधनी वाया गाडरवारा-बुधनी के बीच 200 किमी रेल लाइन पर 948 करोड़ खर्च- लोकसभा में रेलमंत्री वैष्णव ने दी जानकारी

इंदौर-जबलपुर वाया गाडरवारा-बुधनी के बीच

किमी लंबी रेल लाइन परियोजना की जानकारी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा पूछे गए सवाल पर दी। उन्होंने कहा इंदौर-बुधनी के बीच 205 किमी नई रेल लाइन का कार्य 3261.82 करोड़ की लागत से स्वीकृत किया गया। मार्च-2024 तक 948.37 करोड़ खर्च किए जा चुके। वर्ष 2024-25 के लिए इस परियोजना में 1107.25 करोड़ आवंटित किए गए। उन्होंने कहा गाडरवारा और बुदनी के बीच काम आगे नहीं बढ़ाया जाना तर्कसंगत नहीं है क्योंकि गाडरवारा से बुधनी दोनों पहले से मौजूदा नेटवर्क के माध्यम से वाया इटारसी जुड़े हैं। दोनों स्थानों के बीच दूरी में कोई खास कमी नहीं है। इसलिए इंदौर-बुदनी के बीच नई रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है।

प्रोजेक्ट से यह होगा फायदा

इंदौर से मुंबई और दक्षिण भारत के यात्रा समय में कमी आएगी।

भोपाल और इटारसी के व्यस्त मार्ग (घाट सेक्शन बुदनी से बरखेड़ा) को बायपास कर बुधनी को इंदौर से सीधे जोड़ना।

यह रेल लाइन बुधनी के मौजूदा यार्ड से शुरू होकर मांगलिया स्टेशन को जोड़ेगी।

यह रेललाइन नसरुल्लागंज, खातेगांव, कन्नौद जैसे कस्बों/गांवों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

Back to top button