June 28, 2024

सेवा कार्यों में दिखी जनजागृति मनोरोगी महिला को घर पहुंचाया -गोविंद काकानी

रतलाम ,08 जनवरी (इ खबरटुडे)। मानसिक मनोरोगी महिला दोपहर से पोलो ग्राउंड स्टेडियम मार्केट के क्षेत्र में लावारिस हालत में जमीन पर लेटी नजर आने पर क्षेत्रीय गैराज मालिक तकमिल रहमानी ने मोबाइल पर समाजसेवी गोविंद काकानी को संपर्क किया| योग से उस समय शहर दंडाधिकारी संजीव पांडे भी साथ थे| उन्होंने तत्काल स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला को जानकारी से अवगत कराया| उन्होंने चीता फोर्स के माध्यम से पीड़ित महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया |

रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने अस्पताल पुलिस चौकी पहुंचकर महिला से चर्चा में उसकी जानकारी एकत्रित की | जिसमें उसने उसका नाम नीलोफर निवासी फ्रीगंज होना बताया| उस अनुसार कंट्रोल रूम के सहयोग से क्षेत्र में परिवार तक जानकारी पहुंचाई| रात्रि 8:00 बजे निलोफर की माता जाहिदा उसे लेने आइसोलेशन वार्ड पहुंची | जहां पर वार्ड इंचार्ज सिस्टर सोनी भावना के पास सकुशल पाकर आंखों से आंसू बह निकले |

माता जाहिदा काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन सहित सभी सहयोग करने वाले समाजसेवी बंधुओं का धन्यवाद देते हुए उसे अपने साथ घर ले गई|

You may have missed