May 18, 2024

पीएम मोदी बोले- न देश का खजाना लूटने दूंगा, न कांग्रेस नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा

जबलपुर 05 सितंबर(इ खबर टुडे)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर जबलपुर आए। यहां उन्होंने रानी दुर्गावती स्मारक समेत 12 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया।
एम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद रहीं सरकारों ने सिर्फ एक परिवार की चरणवंदना की। सिर्फ एक परिवार ने देश को आजादी नहीं दिलाई थी। इसमें लाखों लोगों ने बलिदान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का लक्ष्य सिर्फ देश और प्रदेश का विकास करना है। हम उसकी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है। भष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए कुछ लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।
जिस राजनीतिक दल पर सिर्फ और सिर्फ स्वार्थ हाबी हो जाता है, उसे कुसी के सिबाए कुछ नहीं दिखता है। ये लोग भाजपा को गाली देते-देते देश का अपमान करने लग जाते हैं। मोदी ने कहा कि जिस दल ने आजादी के बाद लंबे समय तक देश में सरकार चलाई, उसने आदिवासी समाज को भी सम्मान नहीं दिया। क्यों उनके बलिदान को भुला दिया गया। 2014 के बाद भाजपा की सरकार बनी तो हमने आदिवासी और जनजाति समाज के लिए काम किया। हमने आदिवासी समाज की महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया।

     खेत खलियान से लेकर खेल मैदान तक भारत का परचम लहरा रहा है। ये समय देश के युवाओं है। इसलिए हम दुनियां में अपनी पहचान बना रहे हैं। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा, जहां अब तक कोई देश नहीं पहुंच पाया। ये हमारे देश की शक्ति है। हम सिर्फ चांद पर ही नहीं जा रहे, हम जमीन पर भी काम कर रहे हैं। दो अक्तूबर को देश के करोड़ों ने झाडू उठाकर सफाई की। ये देश के युवाओं की शक्ति है।
         मध्य प्रदेश आज एक ऐसे मुहाने पर है, जहां विकास में कोई रुकावट और गिरावट नहीं है। आने वाले 25 साल में ये विकास की गति बढ़ने वाली है। आने वाले समय से हमारा मध्य प्रदेश आन, बान और शान वाला होगा। लेकिन, इसके लिए हमें अभी से प्रयास करने होंगे। 
            2014 से पहले कांग्रेस ने देश में लूट मचा रखी थी। इन्हें सिर्फ अपनी तिजोरियां भरने में लगे थे। सरकार बनने के बाद हमने कांग्रेस की नीतियों को बदला। हमने 11 करोड़ लोगों के नाम सरकारी दफ्तारों से हटाए। ये लोग बिना जन्म लिए ही गरीबों का पैसा खा रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग मुझ पर इसलिए गुस्सा करते हैं कि मैंने उनका कट (कमीशन) बंद कर दिया। मैं न देश का खजाना लूटने दूंगा, न कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा।  
                जब हमारी कोई माता-बहन चूल्हे पर खाना बनाती है तो 400 सिगरेट जितना धुंआ, एक दिन में उनके अंदर जाता है। भाजपा ने माताओं-बहनों को इस धुंए से छुटकारा दिलाया। क्या कांग्रेस ये पहले नहीं कर सकती थी। लेकिन, उनकी ऐसा करने की नियत ही नहीं थी। अब केंद्र सरकार 600 रुपए में उज्ज्वला योजना का सिलेंडर देगी। इसका हमारी माता-बहनों को फायदा मिलेगा। 
         पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत मां नर्मदा को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि जबलपुर में जोश है, महाकौशल में उत्साह और उमंग है। ये दिखाता है कि महाकौशल के मन में क्या है। इसी उत्साह के बीच आज पूरा देश वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म जयंती मना रहा है। आज हम सब लोग अपने पूर्वर्जों के रण का कर्ज चुकाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती स्मारक बनने के बाद देश को लोगों का यहां आने का मन करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी देश में रानी दुर्गावती जैसी नायक या नायका होती तो वह उछलकूद करता, लेकिन आजादी के बाद हमारे महापुरुषों, वीरों और वीरांगनाओं को भुला दिया गया है। 
       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरांगना रानी दुर्गावती के स्मारक का शिलान्यास कर दिया है। रानी दुर्गावती गोंडवाना साम्राज्य की रानी की थी। उनके 500वीं जयंती पर डाक टिकट भी जारी किया गया है। इसके बाद पीएम मोदी ने एक क्लिक से 12 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ की किया।

एक क्लिक से पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

  • वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक का भूमिपूजन
  • बालाघाट-गोंदिया खंड को चार लेन की आधारशिला
  • झरखेड़ा-बैरसिया-ढोलखेड़ी को जोड़ने वाली सड़क आधारशिला
  • देशगांव से रूढ़ी चार लेन सड़क की आधारशिला
  • टेमागांव से चिचोली खंड को चार लेन की आधारशिला
  • बोरेगांव को शाहपुर से जोड़ने वाली सड़क को चार लेन की आधारशिला
  • शाहपुर को मुक्ताईनगर से जोड़ने वाली सड़क को चार लेन की आधारशिला
  • नागपुर-जबलपुर खंड (317 किमी) की मुंबई नागपुर झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला
  • मंडला, जबलपुर और डिंडोरी जिलों में 2350 करोड़ रुपये से अधिक की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला
  • जबलपुर में करीब 147 करोड़ रुपये की लागत से बने नये बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ
  • विजयपुर-औरैया-फूलपुर पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ
  • एनएच 347सी के खलघाट से सरवरदेवला को जोड़ने वाली सड़क के उन्नयन कार्य का शुभारंभ
  • इंदौर में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उद्घाटन
  • जल जीवन मिशन के तहत सिवनी में परियोजनों की सौगात देंगे
  • कटनी-विजयसोटा (102 किलोमीटर) और मारवासग्राम-सिंगरौली (78.50 किलोमीटर) को जोड़ने वाली रेल लाइन का दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे
  • वीरांगना रानी दुर्गावती पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी करेंगे

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds