mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Police Flag March : जयस नेताओं की कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस से निकाला फ्लैगमार्च(देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,16 नवंबर(इ खबरटुडे)। मंगलवार को धराड में सांसद और विधायक के काफिले पर पथराव और आज न्यायालय में पेशी के दौरान जयस नेताओं द्वारा की गई नारेबाजी के बाद पुलिस ने नागरिकों में कानून व्यवस्था का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से फ्लैगमार्च निकाला। फ्लैग मार्च में पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने दलबल सहित शहर की सड़कों पर मार्च किया।

पुलिस के इस फ्लैग मार्च में डीआईजी सुशान्त सक्सेना,एसपी अभिषेक तिवारी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर रहे थे। पुलिस के इस फ्लैग मार्च में आगे जहां पुलिस अधिकारी पैदल मार्च कर रहे थे,वहीं अधिकारियों के वाहन उनके पीछे सायरन बजाते हुए चल रहे थे।

पुलिस का यह फ्लैग मार्च शहर की सभी प्रमुख सडंकों से निकाला गया। उल्लेखनीय है कि जयस नेताओं को गुरुवार को फिर से न्यायालय में पेश किया जाना है और पुलिस को आशंका है कि जयस कार्यकर्ता इस दौरान अप्रिय स्थिति बनाने की कोशिश कर सकते है। इसी को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

Back to top button