September 7, 2024

रतलम / शहर में आठ लोगो को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम, 22 जुलाई(इ खबर टुडे)। शहर में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए आठ लोगो को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहर के तीन थाना क्षैत्र के आठ लोगो पर आबकारी एक्ट 36 b के तहत कार्यवाही की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाना क्षैत्र से पुखराजसिह पिता महेन्द्रसिह जादव राजपुत उम्र 23 साल निवासी राजपुत मोहल्ला, राजपालसिह पिता नरेन्द्रसिह जादव राजपुत उम्र 26 साल निवासी राजपुत मोहल्ला, धरमपालसिह पिता नेपालसिह जादव राजपुत उम्र 27 साल निवासी राजपुत मोहल्ला, सुरेसिह पिता बहादुरसिह जादव राजपुत उम्र 25 साल निवासी राजपुत मोहल्ला, विनोद पिता रमेश सिनम उम्र 31 साल निवासी होमगार्ड कालोनी मस्जिद को प्रतापनगर ब्रीज के पास से गिरफ्तार किया गया।

वही माणकचौक थाना क्षैत्र से गोस्ता गोपाल बिहारीदास पिता निरंजनदास उम्र 22 साल निवासी हाट रोड़, म्रीनल जाना पिता मनोरंजन जाना उम्र 26 साल निवासी टाटा नगर को लक्कड़पीठा कलाली के पास से, दीनदयाल थाना क्षैत्र से वैभव पिता राजेन्द्र निगम उम्र-27 वर्ष निवासी एल.आई.जी.66 डोंगरे नगर को रिंग रोड़ वरोठ माता मंदिर के पास पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

You may have missed