May 19, 2024

भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस में भी संगठनमंत्री की व्यवस्था लागू,ब्रजेश चौधरी बने जिला कांग्रेस के पहले संगठन मंत्री

रतलाम,12 जनवरी (इ खबरटुडे)। कांग्रेस के संगठन में कसावट के लिए प्रदेश कांग्रेस ने नई व्यवस्था लागू की हैै। अब प्रत्येक जिलो में एक संगठन मंत्री काम करेगें और प्रदेश कांग्रेस को रिपोर्ट भी भेजेगें। रतलाम में पीसीसी ने ब्रजेश चौधरी को संगठन मंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने निर्देश पर संगठन उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर ने नियुक्ति का पत्र जारी किया हैं।

चौधरी एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष , युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदों का दायित्व संभाल चुके हैं। संगठन में उनकी कार्यदक्षता को देखते हुए पीसीसी ने उन्हे जिला संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी हैं। संगठन मंत्री अब स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी पर निगाहे रखेगें। जिला प्रभारी से समन्वय कर मंडलम, सेक्टर आदि की बैठके सुनिश्चित हो, और संगठन के सौंपे गए काम पदाधिकारियों से करवाकर प्रदेश कांग्रेस को रिपोर्ट करेगें।

नवनियुक्त संगठनमंत्री चौधरी ने पीसीसी चीफ कमलनाथ , पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रभारी अमिताभ मंडलोई, रतलाम जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत का आभार व्यक्त किया हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds