May 11, 2024

संवर्धिनी मातृ सम्मेलन रविवार को , जिले भर से आई महिलाएं करेंगी वैचारिक मंथन; रूद्र पैलेस में होगा आयोजन, इच्छुक महिलाएं स्पॉट पर भी करवा सकेंगी रजिस्ट्रेशन

रतलाम,05 अगस्त( इ खबरटुडे)। संवर्धिनी मातृ सम्मेलन का आयोजन रविवार को होटल रूद्र पैलेस बरबड़ा रोड पर होगा। आयोजन में जिले भर से आई महिलाएं, अपने अस्तित्व से जुड़े और विकास परक आवश्यक मुद्दों पर परिचर्चा में भाग लेंगी। इसके साथ ही विषय विशेषज्ञ के रूप में अलग-अलग सत्रों में देश की ख्यात विचारकों के सत्र भी आयोजन में होंगे जो महिलाओं को जागरुक करेंगी।

रतलाम विभाग संयोजिका ममता भंडारी ने बताया कि आयोजन में कोई भी इच्छुक महिला भाग ले सकती है। आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक दो सत्रों में होगा, जिसमें सुबह का नाश्ता व दोपहर का भोजन भी सभी भाग लेने वाली महिलाओं के लिए निशुल्क होगा। जिले में कई महिलाओं ने पहले ही भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म भर दिए हैं, जबकि बची हुई महिलाएं उसी समय रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि पहले सत्र में कर्मयोगी व वर्ग संहिता से सम्मानित, आदर्श छात्र पुरस्कार, मौसीजी शौर्य पुरस्कार समेत कई पुरस्कार जीत चुकी, ख्यात विचारक व शिक्षाविद् सुश्री भाग्यश्री साठ्ये (चंदा ताई) मुख्य वक्ता होंगी। वे वर्तमान में महिला महिला समन्वय की अखिल भारतीय संयोजिका का दायित्व निर्वहन कर रही हैं। प्रारंभ सत्र में वे भारतीय चिंतन में महिला विषय पर अपनी बात रखेंगी। सुश्री साठ्ये पूर्व में इंदौर गर्ल्स कॉलेज की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष एवं मप्र लोक सेवा आयोग सदस्य रही हैं।

जबकि दूसरे सत्र में राष्ट्रीय संयोजक महिला कार्य, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली सुश्री शोभा पैठणकर मुख्य वक्ता रहेंगी। सुश्री पैठणकर अटल बिहारी बाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल के इंदौर अध्ययन केंद्र की प्रभारी, जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के बोर्ड की सदस्य समेत कई पद संभाल चुकी हैं। वे भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर प्रेरित करेंगी। प्रहलाददास काकानी न्यास के तत्वावधान में हो रहे आयोजन में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को स्वयं भी बात रखने का मौका मिलेगा। साथ ही समाज के विकास व चिंतन से जुड़ी महिलाओं को भी मंच मिलेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds