May 20, 2024

धन्वन्तरि जयन्ती पर आरोग्य भारती ने रेलवे चिकित्सालय में मनाया विश्व आयुर्वेद दिवस

रतलाम,11 नवंबर (इ खबरटुडे)। चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था आरोग्य भारती ने धन्वन्तरि जयन्ती के उपलक्ष्य में स्थानीय रेलवे चिकित्सालय में विश्व आयुर्वेद दिवस मनाया। समारोह में वक्ताओं ने स्वास्थ्य जागरुकता बढाने के लिए एलोपैथी व आयुष विभाग को मिलकर काम करने पर जोर दिया।

शुक्रवार को धन्वन्तरि जयन्ती के मौके पर आयोजित विश्व आयुर्वेद दिवस के समारोह में पश्चिम रेलवे महिला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती शबीना अशफाक मुख्यअतिथी के रुप में उपस्थित थी। समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.अनामिका अवस्थी ने की। गायत्री परिवार के विवेकानन्द चौधरी प्रमुख वक्ता के रुप में उपस्थित थे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता विवेकानन्द चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यन्त आïवश्यक है। स्कूल कालेजों में पढने वाले विद्यार्थियों को व्यसनों से दूर रहना चाहिए। श्री चौधरी ने पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढाने और विद्यार्थियों को व्यसन मुक्ति के लिए प्रेरित किए जाने का आव्हान किया। डा.अनामिका अवस्थी ने विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर मरीजों में स्वास्थ्य जागरुकता बढाने के लिए एलोपैथी और आयुष विभाग को मिलकर काम करने की जरुरत पर जोर दिया। उन्होने कहा कि दोनो ही चिकित्सा पद्धतियां महत्वपूर्ण है और यदि दोनो पद्धतियां मिल कर काम करें तो मरीजों का स्वास्थ्य लाभ आसान हो सकता है।

आरोग्य भारती के संयोजक डा. रवीन्द्र उपाध्याय ने आरोग्य भारती संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। डा. उपाध्याय ने कहा कि पेड पौधे मानव जीवन के लिए कितने उपयोगी है। उन्होने उदाहरण देते हुए कहा कि घर में लगाए पौधे ग्यारह तो रोग होंगे नौ दो ग्यारह। डा. उपाध्याय ने इस मौके पर भगवान धन्वन्तरि की स्तुति में संस्कृत श्लोकों का पाठ भी किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के समारोह में बडी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन डा. अफजल मंसूरी ने किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds