mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पशुओं को ले जा रहे गौ तस्करों रोकने वाले ड्यूटी पर मौजूद वनरक्षक की हत्या ,2 आरोपी गिरफ्तार ,4 फ़रार

बड़वानी,23 अप्रैल (इ खबरटुडे)।बड़वानी जिले के थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सिदड़ी गौ तस्करों द्वारा वनरक्षक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में शामिल 06 में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही फ़रार अन्य 04 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पानसेमल वन रेंज की सुलगाव बीट प्रभारी वनरक्षक सखाराम मंडलोई निवाली नगर के पास ग्राम सिदड़ी में ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच 06 लोग पैदल पशुओं को हांकते हुए महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे थे। वनरक्षक द्वारा तस्करों को रोका तो तस्करों विवाद करते हुए वनरक्षक पर हमला कर दिया।

इस दौरान गंभीर रूप से घायल वनरक्षक सखाराम की मोके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल 04 आरोपी फ़रार बताए जा रहे है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार इलाके में दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button