May 20, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को लगा झटका, AAP विधायक सहित 40 से ज्यादा नेताओं ने दिया इस्तीफा

अहमदाबादर,15 दिसंबर(इ खबर टुडे)। आम आदमी पार्टी का समय अभी ठीक नहीं चल रहा है। पांच राज्यों में करारी हार के बाद अब गुजरात में पार्टी के नेता इस्तीफा दे रहे हैं। पार्टी ने दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात में अच्छा प्रदर्शन किया था। पार्टी को वहां पांच सीटें मिली थी। आम आदमी पार्टी गुजरात में अपने आपको कांग्रेस की जगह मुख्य विपक्षी दल के तौर पर देख रही थी। अब पार्टी के भीतर ही घमासान मचा हुआ है। विसावदर सीट से पार्टी के विधायक भूपत भयानी ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के 40 पदाधिकारी एक के बाद एक इस्तीफा दे रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के भरूच जिले के अध्यक्ष पीयूष पटेल ने पार्टी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह वह लोग जो पार्टी में बीते एक साल से सक्रिय ही नहीं थे। इन नेताओं सक्रिय न होने की वजह से संगठन में जगह ही नहीं मिल पाई। यहीं नहीं उन्होंने पार्टी के लेटरपैड का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया।

विधायक ने लगाया आप पर आरोप
आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भयावनी ने विधायक पद से ही इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रवादी पार्टी समझने की उनसे भूल हो गई थी। मैं इस पार्टी में शामिल होकर लोगों के लिए काम करने की इच्छा रखता था, लेकिन मैं वैसा नहीं कर पा रहा था। मैं राष्ट्रवादी विचारों वाला व्यक्ति हूं। मैं इस पार्टी से पहले भाजपा में था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds