May 18, 2024

BJP Intellectual Conference : मोदीजी ऐसा विराट व्यक्तित्व,जिसका वर्णन करना अत्यंत कठिन – भाजपा उपाध्यक्ष कांतदेवसिंह ने प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन में कहा

रतलाम, 24 सितम्बर(इ खबर टुडे)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में शनिवार को प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजन हुआ। रंगोली सभागृह में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष और उज्जैन संभाग प्रभारी कांतदेवसिंह ने मोदीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का वर्णन किया। विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि मोदीजी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व इतना विराट है कि उसे प्रत्येक कार्यकर्ता और देशवासी को समझना होगा।

मुख्य वक्ता कांतदेवसिंह ने मोदीजी के बचपन से लेकर अब तक के संघर्षमय जीवन और वर्तमान उपल्पबधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदीजी एक ऐसा विषय है, जिसे न कागज पर उतारा जा सकता है और न शब्दों से व्यक्त किया जा सकता है । वे विराट व्यक्तित्व के धनी है। उनके बारे में कहने का मौका मिलना हमारे लिए गौरव की बात है। वे बचपन से ही बहुत ही साधारण और अनुशासन का पालन करने वाले रहेे। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के पहले मोदीजी सरपंच और पंच कुछ भी नहीं थ,े लेकिन फिर भी उन्हे ऐसे समय में मुख्यमंत्री बनाया गया, जब गुजरात भूकंप से तबाह हो चुका था। उन्होने इसके बाद जो गुजरात मॉडल दिया है, उसे पूरा देश देख रहा है। यहीं कारण है कि लगातार दो बार से पूर्ण बहुमत के साथ मोदीजी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। मोदीजी ने गरीबी देखी है, इसीलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले मूलभूत योजनाएं लागू की। पोलियो का टीका देश में 40 वर्ष बाद आया था जबकि कोरोना संक्रमण फैला, तो उस पर नियंत्रण के लिए टीका 18 माह में एक नहीं दो वैक्सीन के रूप में बना। देश का नेतृत्व अच्छा होने से आज किसी मंत्री पर कोई आरोप नहीं है।

विधायक श्री काश्यप ने कहा कि हमें मोदीजी के व्यक्तित्व को समझना होगा। बीते 8-9 साल के कार्यकाल में उन्होने राष्ट्र गौरव, संस्कृति गौरव के सभी काम पूरे किए है। उन्होने देश की साख, मान और गौरव देश ही नहीं वरन् पूरी दुनिया में बढ़ाया है। राष्ट्रवादी विचारों का क्या लाभ मिलता है, यह मोदीजी ने बताया है। देश में बीते 70 सालों में नारे ही सुने थे लेकिन मोदीजी के आने के बाद से काम हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा ने भी मोदीजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरूष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा पदाधिकारियों ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, मंडल प्रभारी विनोद यादव मंचासीन रहे। संचालन कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी ने किया। आभार बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुषार कोठारी ने माना। इस दौरान भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds