October 14, 2024

प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ: प्रवासी श्रमिकों के पंजीयन हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त

रतलाम,24 अप्रैल (इ खबरटुडे)। कोविड-19 महामारी चलते मध्यप्रदेश के ऐसे मूल निवासी जो अन्य राज्य में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे, 10 मार्च 2021 या उसके बाद प्रदेश में वापस लौट रहे है उन प्रवासी श्रमिकों को प्रवासी श्रमिक पोर्टल एवं रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीयन किये जाने हेतु निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को वार्ड वार नियुक्त किया है।

निगम आयुक्त श्री झारिया ने श्रमिकों के पंजीयन हेतु वार्ड वार नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि शासन निर्देशानुसार प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन किया जाकर उन्हे संबल पोर्टल में पंजीयन उपरान्त उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं लाभ दिया जाना है तथा रोजगार पोर्टल के माध्यम से इन प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाना है इस हेतु वे अपने-अपने वार्डो में पंजीयन का समय-सीमा में संपादित करें।

You may have missed