April 28, 2024

Partition Exhibition : विभाजन विभिषिका दिवस पर हुए अनेक आयोजन ,भाजपा ने निकाला मौन जुलूस; मुख्य डाकघर और रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनी का आयोजन

रतलाम 14 अगस्त (इ खबर टुडे)। विभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर रतलाम में उनके कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मौन जुलूस निकाला गया। इसके अलावा मुख्य डाकघर और रेलवे स्टेशन पर विभाजन विभिषिका दिवस पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई जिसे हज़ारो लोगो ने देखा और विभाजन की विभीषिका को महसूस किया। भाजपा का मौन जुलूस सैलाना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाक घर परिसर से आरंभ हुआ। शहीद चौक पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना ने किया। जुलुस से पहले विभाजन विभिषिका दिवस पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया |

मौंन जुलूस कार्यक्रम के प्रभारी जयवंत कोठारी, राजेन्द्र पाटीदार, कीर्ति शरण सिंह ने बताया कि विभाजन विभिषिका दिवस पर मुख्य डाकघर परिसर में देश विभाजन के दौरान समाचार पत्रों मे प्रकाशित लेख आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जुलूस से पूर्व भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जुलूस में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया सहित भाजपा के जिला, मंडल एवं मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल हुए।

रेलवे स्टेशन पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की प्रदर्शनी

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 14 अगस्‍त, 2023 को विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस का आयोजन किया गया। रतलाम स्‍टेशन पर 14 अगस्‍त, 1947 को भारत की स्‍वतंत्रता से एक दिन पूर्व हुए भिषण नरसंहार को प्रदर्शित करने वाले एवं उस समय की परिस्थितियों को आम जनता को अवगत कराने के लिए फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के कलाकारों द्वारा राष्‍ट्रगान एवं देशभक्ति का प्रदर्शन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि आजादी की खुशियों से एक दिन पूर्व की कुछ दुर्भाग्‍यपूर्ण क्षण थे जिसे भारत की विभाजन के समय दुर्भावना पूर्वक किया गया था। यहॉं की प्रदर्शनी को देखकर आपको उस समय घटित घटनाओं के कुछ क्षणों को अहसास करने का मौका है।

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार, मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक, मुख्‍य परियोजना प्रबंधक(गति शक्ति) सहित सभी शाखाधिकारी, अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी, रेलवे स्‍कूल के विद्यार्थी सहित बड़ी संख्‍या में विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। रतलाम के साथ ही साथ मंडल के इंदौर, उज्‍जैन, चित्‍तौड़गढ़ एवं दाहोद स्‍टेशन पर भी डिजिटल माध्‍यम से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds