mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

भाजपा की रीति-नीति को मैदान में ले जाए महिला मोर्चा – जिला प्रभारी श्री पाण्डेय

                   भाजपा महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक संपन्न

रतलाम,03 फरवरी (इ खबरटुडे)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला बैठक भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें श्री पाण्डेय ने भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को मैदानी स्तर पर ले जाने एंव पार्टी को मजबूती देने का आव्हान किया।

बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम पटवा ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता कटारिया उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। संचालन सुमन मेहता ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अनिता पाहूजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button