May 15, 2024

म. प्र. कर्मचारी कल्याण आयोग समिति के अध्यक्ष का किया स्वागत, उक्त मांगो से कराया अवगत

रतलाम,23 मई (इ खबर टुडे )। मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण आयोग समिति के अध्यक्ष रमेश चंद जी शर्मा (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) का आज दिनांक 22-05-22 को राज्य कर्मचारी संघ रतलाम के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मंदसौर विश्राम गृह पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री हेमन्त जी श्रीवास्तव भी उपस्थित थे उनका भी स्वागत किया गया व संगठन कि गतिविधियों से अवगत कराया।

तत्पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन, क्रमोन्नति, गर्मियों में प्रशिक्षण एवम निर्वाचन के कारण छुट्टियों होने पर भी काम करने के लिए अर्जित अवकाश की पात्रता दी जावे, वेतन विसंगति दूर की जावे, साथ ही कर्मचारियों की विभिन्न मांगो पर विस्तृत चर्चा की गई एवं मुख्य मंत्री से चर्चा कर उक्त मांगो का निराकरण हेतु निवेदन किया।

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी, जिला सचिव अनिल मेहता, जावरा तहसील अध्यक्ष परीक्षित पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष अजय उपाध्याय, अशोक शर्मा आदि राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds