mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

Mumbai high alert: हमला कर सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

मुंबई,30दिसंबर(इ खबर टुडे)। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन संकट के बीच एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर आतंकियों के साये में है। इसे देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

समाचार एजेंसी ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व शहर में आतंकवादी हमले कर सकते हैं, जिसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस के मुताबिक कल सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां और साप्ताहिक छुट्टिया रद्द कर दिए गए हैं और मुंबई में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।

मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि मुंबई में अलर्ट के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्टेशन, दादर, बांद्रा चर्चगेट, सीएसएमटी, कुर्ला और अन्य स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कल 3000 से अधिक रेलवे अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

एक रिपोर्ट में गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के हवाले से कहा गया कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहने वाला है। मुंबई में वहीं, मुंबई में कोविड-19 की तीसरी लहर नजर आने लगी है। शहर में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का प्रभाव भी बढ़ा है। जिसके बाद अब एहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दिया है। अब यहां एक साथ चार लोगों के जमा होने पर मनाही है। जाहिर है इस बार मुंबई में नए साल का जश्न फीका रहेगा। मुंबई में धारा 144, 7 जनवरी तक लागू रहेगा। अब यहां नए साल के मौके पर इनडोर और आउटडोर जश्न पर पाबंदी रहेगी।

Back to top button