mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Illegal Ganja : औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को मिली बडी सफलता,काटजू नगर के खण्डहरों से भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम,22 जुलाई (इ खबरटुडे)। शहर की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए काटजू नगर जैसे पाश इलाके से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

औद्योगिक थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तडके तीन बजे काटजू नगर में स्थित खण्डहर इमारतों की घेराबन्दी की। वहां मौके पर दो व्यक्ति पकडे गए जिनके कब्जे से कुल एक किलो एक सौ ग्र्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। ये अवैध गांजा थैलियों में भर कर आरोपीगण कहीं जाने की फिराक में थे कि तभी पुलिस ने इन्हे दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम लोकेन्द्र सिंह पिता नरेन्द्र सिंह राठौड 50 नि.काटजू नगर और सूरज पिता भीमा खराडी 25 नि. ग्राम गराड थाना सरवन बताए गए है। दोनो आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की जा रही है।

Back to top button