September 20, 2024

स्वतंत्रता दिवस 2024: हम बुद्ध के देश, युद्ध हमारी राह नहीं… लाल किले की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया को दिया संदेश ; भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष,समान नागरिक संहिता और वन नेशन वन इलेक्शन की प्रतिबद्धता दोहराई

नई दिल्ली ,15 अगस्त(इ खबर टुडे)। प्रधानमंत्री ने आज सुबह लाल किले से 11वीं बार तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने वह देश के नाम दिए अपने संबोधन में विकसित भारत 2047 पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने विकसित भारत 2047 के लिए देश भर से जनता के आए सुझाव पत्रों को भी पढ़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध अपने संघर्ष को जारी रखने के साथ समान नागरिक संहिता और वन नेशन वन इलेक्शन को लागु करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने किसानों की उन्नती पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में सबसे पहले देश की आजादी के लिए जान गंवाने वाले वीर सपूतों को याद किया। उन्होंने कहा कि आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश के लिए मर मिटने वाले अपना जीवन समर्पित करने वाले, आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी के तख्त पर चढ़कर भारत माता की जय के नारे लगाने वाले, अनगिनत भारत माता के सपूतों के स्मरण करने का दिन है। आजादी के दिवानों ने आज हमें आजादी के इस पर्व में स्वतंत्रता में सांस लेने का मौका दिया। ऐसे हर महापुरुष के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं। आज जो महानुभाव राष्ट्र रक्षा के लिए और राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी लगन से, पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा भी कर रहे हैं और देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास भी कर रहे हैं। चाहे वह हमारा किसान हो, हमारा जवान हो या हमारे नौजवानों का हौसला हो, हमारी माताओं बहनों का योगदान हो। शोषित पीड़ित, वंचित हो. स्वतंत्रता के प्रति उसकी निष्ठा, लोकतंत्र के प्रति उसकी श्रद्धा. ये पूरी दुनिया के लिए प्रेरक घटना है. मैं ऐसे सभी को नमन करता हूं।

पीएम ने आगे कहा कि आज हम उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने हमें एक स्वतंत्र देश दिया, हम आज उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण हम चिंतित हैं, कई लोगों ने अपने प्रियजनों, अपनी संपत्ति को खो दिया है, हम उनके साथ एकजुटता से खड़े है। .’

बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ, उसको लेकर पड़ोसी देश के नाते चिंता होना वाजिब है। मैं इसको समझ सकता हूं। मैं आशा करता हूं कि वहां पर हालात जल्द ही सामान्य होंगे। खासकर के 140 करोड़ देशवासियों की चिंता कि वहां हिंदू, अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत हमेशा चाहता है कि हमारे पड़ोसी देश सुख और शांति के मार्ग पर चले। शांति के प्रति हमारा कमिटमेंट है, हमारे संस्कार हैं। हम आने वाले दिनों में बांग्लादेश की विकास यात्रा में हमेशा हमारा शुभचिंतक ही रहेगा, क्यंकि हम मानव जाति की भलाई सोचने वाले लोग हैं। जल्द ही बांग्लादेश विकास की राह पर चलेगा।

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों का बॉयकाट जरूरी है। नहीं तो जो भ्रष्टाचार नहीं करते हैं उनको लगेगा कि इससे समाज में पावरफुल माना जाता है, इससे वे भी इसके ओर कदम बढ़ा लेतें हैं। इसलिए जरूरी है इस प्रयास को रोका जाए। वहीं उन्होंन देश की प्रगति को रोकने वाले लोगों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा- कुछ लोग प्रगति देख नहीं सकते. जब तक उनका खुद का भला हो उन्हें किसी का भला नहीं दिख सकता। वो निराशा में गर्त में डूबे हुए लोग है। .

पीएम मोदी ने कहा कि हिन्दुस्तान के लगभग करीब सभी क्षेत्रों में 5G पहुंच गया है। मगर हम 5G पर रुकने वाले नहीं हैं। हम अभी से 6G पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं। भविष्य के साथ सेमीकंडक्टर जुड़ा हुआ है। हमने सेमीकंडक्टर मिशन पर काम शुरू किया…अब सेमीकंडक्टर का उत्पादन भी भारत में होगा हम एंड-टू-एंड समाधान विश्व को देने का सामर्थ्य रखते हैं।

पीएम मोदी ने लाल किले से महिला के खिलाफ बालात्कार के मामलों पर बरसे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज दमखम दिखा रही हैं। उधर उन्होंने राज्य सरकार को महिला अपराधों पर गंभीर होने की नसीहत दी। महिलाओं पर अपराध के खिलाफ जांच जल्द से जल्द हो। उन्होंने कहा कि बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों में डर पैदा करना जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से युवाओं के लिए नया वादा किया है। उन्होंने कहा कि अब हमारे मिडिल क्लास के युवाओं के पढ़ाई के विदेश नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों में 75 हजार मेडिकल की सीटें बढ़ाई जाएंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा- विकसित भारत के लिए सरकार ने आम नागरिकों से सुझाव मांगा और लोगों ने ये सुझाव दिए

भारत को दुनिया का स्किल कैपिटल बने .
भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बने
भारतीय यूनिवर्सिटीज ग्लोबल बनें
भारत का मीडिया ग्लोबल बने
भारत के स्किल्ड युवा विश्व की पहली पसंद बनें
भारत जल्द से जल्द जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने
सुपरफुड को दुनिया के हर डाइनिंग टेबल पर पहुंचाना है, विश्व को पोषण देकर भारत के छोटे किसानों को समृद्ध बनाया जाए
छोटी इकाइयों में के शासन-प्रशासन को दुरुस्त किया जाए
न्याय में विलंब हो रहा है, यह चिंताजनक है; हमारे देश की न्याय व्यवस्था में सुधार की बहुत जरूरत है
बढ़ती आपदाओं के बीच शासन-प्रशासन के लिए अभियान चले
अंतरिक्ष में भारत का स्पेस स्टेशन बने
भारत की पारंपरिक औषधियां और वेलनेस हब के रूप में विकसित हो
भारत को जल्द से जल्द तीसरी बड़ी इकॉनमी बननी चाहिए
देश आज 78 वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लगातार तीसरे कार्यकाल में है। उन्होंने लाल किले के प्राचीर से रिकॉर्ड 11वीं बार तिरंगा फहराया और देश के नाम संबोधन दिया।

You may have missed