May 18, 2024

National Corona Meter : पिछले चौबीस घंटो में देश में कोरोना के 42751 नए मरीज मिले, 51775 ठीक हुए ; लगातार तीसरे दिन नए मामलों में कमी

नई दिल्ली,04 जुलाई (इ खबरटुडे)। बीते चौबीस घंटो में देश में कोरोना के 42,751 नए मरीजों की पहचान हुई,जबकि 51,775 ठीक हुए और 932 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 9,986 की कमी आई है। अब देश में एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम हो गया है। वहीं, रोजाना आने वाले कोरोना के मामलों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।

बुधवार को 48,606 नए केस आए थे। इसके बाद गुरुवार को 46,781 और शुक्रवार को 44,185 कोरोना के मामले सामने आए। शनिवार को भी इसमें कमी दर्ज की गई और केस 43 हजार से कम आए। देश में अब कुल 4.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, नए मरीजों का आंकड़ा 9 दिन से लगातार 50 हजार से कम बना हुआ है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,751
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 51,775
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 932
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.05 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.96 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.02 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.80 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds