May 17, 2024

Illicit Relation Suicide पत्नी के अवैध सम्बन्धों के चलते पति ने रेलवे पटरी पर कूद कर दी जान,आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी शिक्षक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज

रतलाम,10 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। आंगनवाडी में सहायिका के रुप में कार्यरत महिला ने सरकारी स्कूल के शिक्षक से अवैध सम्बन्ध बना लिए। महिला के पति को जब इसकी जानकारी मिली,तो उसने निराश होकर अपना जीवन ही समाप्त करने की ठान ली। पति ने रेलवे की पटरी पर कूद कर जान दे दी। पति ने आत्महत्या के पहले सुसाईड नोट भी लिखा,जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया।

यह पूरा वाकया जिले के जावरा का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब बीस दिन पहले 21 नवंबर की रात करीब दस बजे जावरा और ढोढर के बीच एक व्यक्ति ने रेलवे पटरी पर कूद कर अपनी जान दे दी थी। आत्महत्या की इस वारदात की सूचना आरपीएफ ने जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की थी। पुलिस को शव के पास से एक सुसाईड नोट भी बरामद हुआ था। इसी अंतिम पत्र से मृतक की शिनाख्त रामेश्वर पिता कन्हैयालाल बलाई 42 नि.बन्नाखेडा जावरा के रुप में हुई थी। मृतक रामेश्वर ने अपने सुसाईड नोट में साफ लिखा था कि आंगनवाडी सहायिका के रुप में कार्यरत उसकी पत्नी सुमित्रा का अवैध सम्बन्ध शासकीय स्कूल में कार्यरत नारायण पिता शंभूलाल बलाई से है। इसी वजह से रामेश्वर अपनी जान दे रहा है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच प्रारंभ की। पुलिस को पता चला कि मृतक दो जवान बच्चों का पिता था। उसका 17 वर्ष का एक लडका तथा 13 वर्ष की एक लडकी थी। दो बच्चों की मां होने के बावजूद उसकी पत्नी सुमित्रा ने सरकारी टीचर नारायण से अवैध सम्बन्ध बनाए थे। जब रामेश्वर को इस बात की जानकारी मिली,तो वह जीवन से निराश हो गया और उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने इस मामले में मृतक रामेश्वर की पत्नी सुमित्रा और उसके प्रेमी नारायण पिता शंभूलाल बलाई के खिलाफ आत्महत्या के दुष्प्रेरण का भादवि की धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी नारायण उज्जैन जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र के ग्र्राम कंथारखेडी का रहने वाला है,जबकि उसकी नौकरी रतलाम जिले में है।

पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि दोनो आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds