May 20, 2024

CM Rise School : सीएम राइज स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित की गई – विधायक श्री काश्यप;जिले के अन्य सीएम राइज स्कूलों में भी आयोजन

रतलाम 29 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। सीएम राइज स्कूलों में उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित की गई है। अच्छे संस्कारों का लक्ष्य रखा गया है। राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना है, इस योजना से रतलाम जिले के विद्यार्थी भी बेहतरीन शिक्षा की सौगात पाएंगे। शासन एवं प्रशासन द्वारा इन विद्यालयों के विकास और बेहतर शिक्षा में कोई कमी नहीं रहेगी। यह उद्गार शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने सीएम राइज स्कूलों के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर रतलाम जिले में भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को देखा व सुना गया।

रतलाम शहर स्थित सीएम राइज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल भी उपस्थित थे। उन्होंने सीएम राइज स्कूलों को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं का अवलोकन किया गया। विद्यालय गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य श्रीमती संध्या बोहरा ने विद्यालय प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा, श्रीमती सीमा चौहान, श्रीमती भावना रावत, श्रीमती सीमा अग्निहोत्री, गजेंद्र सिंह राठौर उपस्थित थे।

जिले के अन्य सीएम राइज स्कूलों में भी आयोजन

इस अवसर पर पर जिले के अन्य सी.एम. राइज स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। बिरमावल में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, पिपलोदा में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती उपमा पटेल, मुकेश मोगरा, श्याम बिहारी पटेल, आलोट में कालू सिंह परिहार, महेंद्र सिंह सोलंकी,अभिषेक जैन, सैलाना में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशीबाई चारेल आदि उपस्थित रहे।

सी.एम. राइज स्कूल योजना का लाभ सुदुर, दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा : विद्यायक डॉ. पांडेय

“वर्तमान अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं व्यवसायिक दौर में विद्यार्थियों को संस्कारित, लोकतांत्रिक, नैतिक तथा रोजगारमूलक शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करना बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है। शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य जिम्मेदार नागरिक का निर्माण भी करना है, मध्यप्रदेश शासन की बहुउद्देश्यीय व महत्वाकांक्षी सी.एम. राइज स्कूल योजना का लाभ सुदुर, दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी मिलेगा, इस विश्वस्तर की गुणवत्ता पूर्ण योजना के क्रियान्वयन से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होना सुनिश्चित है।

Dr Rajendra Pandey

उक्त विचार जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने व्यक्त किए। डॉ. पांडेय सी.एम. राइज महात्मा गांधी शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय जावरा में वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एस.डी.एम. हिमांशु प्रजापति ने कहा कि सी.एम. राइज विद्यालयो में उपलब्ध उपयोगी संसाधनो से विद्यार्थियों को अपने स्वर्णिम भविष्य के निर्माण हेतु श्रेष्ठतम माहौल व अवसर प्राप्त हो सकेंगे। सहायक संचालक जिला शिक्षा लक्ष्मण देवड़ा, जलकल समिति चैयरमैन नरगिस मंसूरी ने भी सम्बोधित किया। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस ने सी.एम. राइज विद्यालय अवधारणा, विजन एवं मूल्य, तथा गतिविधियों का त्रैमासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने विद्यालय की छात्र परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव को पदग्रहण करवाकर शपथ दिलवाई। अतिथियों का उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव, बीईओ. जी.एल. आर्य, बीआरसी राजीव लोचन कुशवाह, शा.कमला नेहरू उ.मा. विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र शर्मा, हिमा सोलंकी, अपारसिंह गम्भीर, वर्षा तिवारी, शीला त्रिवेदी, जया मोदी, सीमा मेहता, राकेश डारिया, मुकेश गेहलोत, राधेश्याम गेहलोत, ज्योति भावसार, ज्योति जोशी, शीतल सोनी, हर्षा नामदेव, चाँद मोहम्मद, शेख मोहम्मद, असीम क्षोत्रिय, महेंद्र त्रिवेदी, आमीन मंसूरी, कैलाशचन्द्र कपासिया, सुरभि गरडिया, पुनीत मेहता आदि ने स्वागत किया। संचालन विभा जैन ने एवं आभार प्रदर्शन सुनील भट्ट ने व्यक्त किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds