May 17, 2024

temple attacked:बडनगर में हनुमान प्रतिमा से छेड़छाड़, बडनगर बंद,चौतरफा जाम,स्थिति तनावपूर्ण,धारा 144 लागू (देखिए लाइव विडीयो)

उज्जैन,09 फरवरी (इ खबरटुडे)। जिले के बडनगर में तीन दिन में दो बार हनुमान प्रतिमा का अपमान किए जाने से तनाव फैल गया है। बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को जला दिया गया। घटना प्रकाश में आने के पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। हिन्दू संगठनों ने रैली निकाल कर पूरे नगर को बन्द कर दिया। बडनगर की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बडनगर में धारा 144 लागू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बडनगर के डायवर्शन मार्ग स्थित बोहरा पैट्रोल पंप के समीप स्थित हनुमान मन्दिर में शनिवार रात को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान प्रतिमा के साथ छेडछाड की गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार को हुई घटना के बाद भी प्रशासन और पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिणामस्वरुप बीती रात फिर से असामाजिक तत्वों ने मन्दिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को जला दिया।

जैसे ही हनुमान प्रतिमा को जलाए जाने की जानकारी सामने आई,पूरे नगर में आक्रोश फैल गया। नगर के हिन्दू संगठनों ने रैली निकाल कर नगर को बन्द कर दिया। इस दौरान एकाध स्थान पर पथराव होने की भी सूचना है। समाचार लिखे जाने तक बडनगर पूरी तरह बन्द है।

उज्जैन- बदनावर , रतलाम- केसूर सारे मार्ग पर चक्का जाम

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आक्रोशित हिन्दू संगठनों ने बडऩगर पंहुचने वाले सभी रास्तों पर चक्काजाम कर दिया है। रतलाम बडनगर,उज्जैन बडनगर,रतलाम केसूर इत्यादि सभी रास्तों पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद है और सारे रास्ते बन्द कर दिए गए है। सभी मार्गों पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई है।

धारा 144 लागू

बडनगर में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने धारा 144 भी लागू कर दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बडनगर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी बडनगर पंहुच गए है।

बड़नगर में स्थिति नियंत्रण में सोशल मीडिया पर अफवाह ना फैलाएं कार्रवाई होगी-कलेक्टर

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि बड़नगर कस्बे में प्रशासन द्वारा स्तिथि पर नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है । कस्बे की स्थिति सामान्य है ।उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि अफवाह पर ध्यान ना दें।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds