October 6, 2024

BJP candidate list UP : बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव देखिये लिस्ट

लखनऊ ,15जनवरी (इ खबर टुडे)। भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले व दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से प्रत्याशी होंगे। कैराना विधानसभा सीट से मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगी।

पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है। भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। भाजपा ने श्रीकांत शर्मा को मथुरा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वह योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। मेरठ दक्षिण से सुरेंद्र तोमर व खतौली से विक्रम सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। नवाबगंज से एमपी आर गंगवार, फरीदपुर से डॉ. श्याम बिहारी लाल, बरेली से डॉ. अरुण सक्सेना, बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल, कटरा से वीर विक्रम सिंह प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने 107 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

यूपी प्रभारी ने दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया था। योगी सरकार ने पिछड़े पांच साल में, दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है। अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर निकल सकती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।

प्रदेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। जेवन एयरपोर्ट बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। यह भाजपा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

मेरठ-
मेरठ के बीजेपी उम्मीदवारों के नामों की सूची
सिवालखास – मनिंदरपाल सिंह
हस्तिनापुर- दिनेश खटीक
किठौर- सत्यवीर त्यागी
मेरठ शहर- कमल दत्त शर्मा
मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल
मेरठ दक्षिण- सोमेंद्र तोमर
सरधना- संगीत सोम

कैंट से अमित अग्रवाल, शहर से लड़ेंगे कमलदत्त शर्मा, चार पुराने विधायकों पर भाजपा ने दोबारा खेला दांव

कैंट सीट से पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। शहर सीट से कमल दत्त शर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है। सिवालखास विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक जितेंद्र सतवई का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह भाजपा ने मनिन्दर पाल सिंह पर दांव खेला है। दक्षिण, हस्तिनापुर, सरधना और किठौर विधानसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताया है। टिकटों की घोषणा के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं।

हस्तिनापुर से सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक दोबारा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सरधना से विधायक संगीत सोम को भाजपा ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर और किठौर से विधायक सत्यवीर त्यागी को भी पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने जिले में वैश्य, ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, त्यागी, अनुसूचित जाति एवं ठाकुर वर्ग को टिकट देकर सोशल इंजीनियरिंग साधने की कोशिश की है।

कैंट में टिकट की रेस जीते अमित अग्रवाल

कैंट विधानसभा सीट पर पार्टी में सर्वाधिक 20 के करीब दावेदार थे। लगातार चार बार से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की आयु 80 वर्ष से अधिक होने के कारण ये तय माना जा रहा था कि यहां कोई अन्य प्रत्याशी होगा। इस सीट से से दो बार विधायक रहे अमित अग्रवाल ने टिकट की रेस में सबको पछाड़ते हुए बाजी मारी है।

कमल दत्त शर्मा ने शहर में बाजी मारी

शहर सीट पर सपा के रफीक अंसारी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 2017 में चुनाव हराया था। मतदाताओं के समीकरण के चलते भाजपा के लिए ये सबसे मुश्किल सीट है। इस सीट पर कम ही दावेदार थे। भाजपा ने यहां से कमल दत्त शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

बागपत-

बागपत – योगेश धामा
बड़ौत – केपी मलिक
छपरौली – सहेंद्र रमाला
प्रत्याशियों की घोषणा

भाजपा ने बिजनौर जिले की आठों विधानसभा पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पांचों विधायकों पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं बाकी तीनों सीट पर पिछले चुनाव के मुकाबले नए प्रत्याशियों को टिकट दिया है।

बिजनौर-

नजीबाबाद – राजा भारतेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया
नगीना – डॉ.यशवंत सिंह
बढ़ापुर – सुशांत सिंह
धामपुर – अशोक राणा
नहटौर – ओमकुमार
बिजनौर – सूचि मौसम चौधरी
चांदपुर – कमलेश सैनी
नूरपुर – सीपी सिंह

मुजफ्फरनगर-

चरथावल – सपना विजय कश्यप
मीरापुर – प्रशांत गुर्जर
मुजफ्फरनगर – कपिल देव अग्रवाल
खतौली – विक्रम सैनी
पुरकाजी – प्रमोद ऊंटवाल
बुढ़ाना – उमेश मलिक
बता दें कि विरोध के कारण चरथावल सीट का टिकट बदला गया है।

शामली-

थानाभवन – सुरेश राणा
कैराना – मृगांका सिंह
शामली – तेजेंद्र निर्वाल बीजेपी से प्रत्याशी

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds