May 18, 2024

Audio Viral : प्राधिकरण की नियुक्तियों को लेकर भाजपा में असंतोष,कथित तौर पर भाजपा नेता की आडियो क्लिप वायरल,वरिष्ठ नेताओं तक भी पंहुची आडियो क्लिप

रतलाम,20 अप्रैल (इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश शासन द्वारा हाल ही में की गई विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों की घोषणा को लेकर भाजपा में असंतोष के स्वर उठने लगे है। रतलाम में एक आडियो क्लिप जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें एक पुरुष व महिला का वार्तालाप है। असंतुष्ट वर्ग के नेताओं का दावा है कि आडियो क्लिप में पुरुष स्वर हाल ही में नियुक्त किए गए भाजपा नेता का है। हांलाकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इ खबरटुडे भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडीया पर जमकर वायरल हो रहे आडियो क्लिप में एक पुरुष व महिला का अश्लील वार्तालाप सुनाई देता है,जिसमें पुरुष महिला से चर्चा करते हुए किसी अन्य महिला को टिकट दिलाने की बात कर रहा है। इस आडियो क्लिप में भाजपा के पदाधिकारियों का भी जिक्र है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि असल में दो आडियो क्लिप वायरल हुई है,जिनमें पहली क्लिप 59 सेकण्ड की है,जबकि दूसरी आडियो क्लिप 1 मिनट 8 सेकण्ड की है। वायरल करने वालो ने इन आडियो क्लिप्स के साथ भाजपा नेता के चरित्र पर सवाल उठाता एक मैसेज भी वायरल किया है। दावा किया जा रहा है कि उक्त आडियो क्लिप प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी भेजा गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds