आलेख-राशिफलमध्य प्रदेश

DA Hike MP: मध्यप्रदेश में 7 लाख से अधिक कर्मचारियों के बढ़ेंगे महंगाई भत्ते, 13 साल बाद होगा बदलाव

Dearness Allowance MP: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। मोहन यादव सरकार ने लगभग 13 साल बाद कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (MP DA HIKE UPDATE) में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने लगभग 7 लाख 50 हजार कर्मचारीयों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने की घोषणा की है। पाठकों को बता दें कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने साल 2025-26 के बजट (MP Budget) में लगभग 20 से ज्यादा नई योजनाओं का ऐलान किया है। प्रदेश सरकार द्वारा नई योजनाओं के ऐलान के बाद राज्य में विकास के कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी।

प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने हेतु हुई घोषणा

मोहन यादव सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रदेश के लाखों कर्मचारीयों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। सरकार द्वारा बजट सत्र के दौरान सरकारी कर्मचारियों के भत्तों को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक बढ़ाने की घोषणा की गई। सरकार की इस घोषणा से प्रदेश के लगभग 7.50 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह बदलाव 13 साल बाद किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के अलावा दुग्ध संघ को दूध सप्लाई करने वाले किसानों को भी बोनस देने की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में नहीं लगाया कोई नया टैक्स

मध्य प्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को डॉ. मोहन सरकार का दूसरा और अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इस बजट में वित्त मंत्री द्वारा प्रदेश में किसी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगाया गया। हालांकि सरकार द्वारा पहले से चल रही टैक्स में किसी प्रकार की कटौती भी नहीं की गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि सरकार की तरफ से कोई नए टैक्स की घोषणा नहीं की गई है। सरकार द्वारा प्रदेश में नया टैक्स न लगाने के कारण लोगों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा।

Back to top button