June 26, 2024

Suicide : झाली तालाब से निकली युवक की लाश,बीमारी से परेशान होकर की आत्महत्या

रतलाम,17 जुलाई (इ खबरटुडे)। शहर के कालिका माता इलाके में उस समय अचानक सनसनी फैल गई जब झाली तालाब में एक व्यक्ति की लाश तौरती नजर आई। घटना की खबर फौरन पुलिस को की गई और होमगार्ड के गोताखोरों ने लाश को बाहर निकाला। स्टेशन रोड पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी।

घटना दोपहर दो बजे की है। लाश को बाहर निकालने के बाद उसकी शिनाख्त सुरनेद्र सिंह पिता विक्रम सिंह 33 के रुप में हुई। मृतक जीवनलाज के पीछे गुजराती चाल में रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसके पास कोई काम धन्धा नहीं था और करीब तीन महीने पहले उसने आत्महत्या से नीयत से कास्टिक पी लिया था। तभी से उसकी हालत बहुत खराब थी और उसकी आहार नली जाम हो चुकी थी। आज सुबह वह करीब आठ बजे घर से निकला था और झाली तालाब में कूदकर उसने अपनी जान दे दी।

You may have missed