May 18, 2024

Covid-19 Update:भारत ने कोविड-19 मामले में उल्‍लेखनीय उपलब्धि हासिल की- 6 महीने बाद दैनिक नए मामले गिरकर 18,732 पर आए,सक्रिय मामले 170 दिनों के बाद 2.78 लाख से नीचे

नई दिल्ली,27दिसम्बर (इ खबरटुडे)। भारत ने वैश्विक महामारी के विरुद्ध लड़ाई में उल्‍लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। Covid-19 Update दैनिक नए मामले 6 महीनों के बाद 19,000 से नीचे आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में 18,732 नए मामले दर्ज किए गए। नए मामले 1जुलाई, 2020 को 18,653 थे। भारत के कुल सक्रिय मामले आज गिरकर 2.78 लाख (2,78,690) पर आ गए। 170 दिनों के बाद यह सबसे कम संख्‍या है। कुल सक्रिय मामले 10जुलाई, 2020 को 2,76,682 थे।

देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या में निरंतर गिरावट का रुझान देखा गया है। भारत के वर्तमान सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों के केवल 2.74 प्रतिशत हैं।

पिछले 24 घंटों में 21,430 लोग स्‍वस्‍थ हुए तथा अस्‍पतालों से उन्‍हें छुट्टी दे दी गई। इससे कुल सक्रिय मामलों में 2,977 की गिरावट दर्ज की गई।अब स्‍वस्‍थ हो चुके लोगों की कुल संख्‍या 97,61,538 है। स्‍वस्‍थ हो चुके मामलों तथा सक्रिय मामलों के बीच अंतराल निरंतर बढ़ रहा है, जो 95 लाख के निकट पहुंच गया है और वर्तमान में यह 94,82,848 है।

नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी में अंतर से रिकवरी दर सुधर कर आज 95.82 प्रतिशत हो गई है। दैनिक नए मामलों की तुलना में रिकवरी में सुधार से यह अंतर निरंतर बढ़ रहा है। रिकवरी हो चुके नए मामलों के 72.37 प्रतिशत अब 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में केन्द्रित हैं।

केरल ने एक दिन में 3,782 नई रिकवरी के साथ एक दिन में रिकवरी की अधिकतम संख्‍या दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल में 1,861 लोग स्‍वस्‍थ हुए जबकि छत्तीसगढ़ में यह संख्‍या 1,764 रही।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds