July 1, 2024

Ratlam corona report 7 jun/ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में गिरावट ,सोमवार को 13 पॉजिटिव मरीज मिले, 6 पेशेंट डिस्चार्ज

रतलाम,07 जून (इ खबरटुडे)। रतलाम में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब पूरी तरह से थमती हुई नजर आ रही है। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो कोरोना संक्रमित मरीजों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी जिले के अलग अगल क्षेत्रों से 13 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। वही आज मेडिकल कॉलेज से 6 मरीज डिस्चार्ज भी हुए है।

प्रशासनिक बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले के अलग अलग क्षेत्रों से नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इनमे में रतलाम शहर 05 के मरीज है। रतलाम शहर में मिले पांच कोरोना मरीजों में से एक कस्तूरबा नगर,एक बागडो का वास,एक जवाहर नगर,एक टीआईटी रोड,और एक लोकेन्द्र भवन बैंक कालोनी से है। वही अन्य जिले के अलग अलग क्षेत्रों से मिले है।

मेडिकल कॉलेज से 6 पेशेंट डिस्चार्ज हुए

शासकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से सोमवार को 6 पेशेंट डिस्चार्ज हुए। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज 10 मरीजों को भर्ती किया गया। आईसीयू में 56 में से 23 बेड पर पेशेंट भर्ती है। एचडीयू में 172 में से 24 बेड पर मरीज भर्ती है।

ऑक्सीजन बेड 180 में से 24 पर पेशेंट भर्ती है। नॉन ऑक्सीजन बेड 142 में से 3 बेड पर पेशेंट भर्ती है। कुल 74 पेशेंट भर्ती हैं जिनमें से 38 कोरोना पाजिटिव है तथा शेष ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य समस्याओं वाले हैं। मेडिकल कॉलेज में आज रिक्त बेड 476 रहे। उन्होंने बताया कि आज रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार टोटल रिसीव 7580, डिस्ट्रीब्यूट 1557, कन्ज्यूमड 5911, करंट स्टाक 112 रहा।

You may have missed