July 1, 2024

Corona Dairy 8: शिक्षा को प्रभावित करता …..लॉकडाउन

वैदेही कोठारी

16 अप्रेल 2020

आज दूसरे लॉकडाउन का तीसरा दिन है। आज भी स्थिति में कोई सुधार नही आया है। संक्रमितों की संख्या सेकड़ो में बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में 1164 ,62 लोगों की मौत हो गई है। इसी तरह भारत में 12759 हुए। दुख की बात यह हे कि इलाज करने वाले डॉक्टर भी पाजिटिव हो गए,और कुछ तो मौत को मूंह में भी चले गए।
आज सुबह 11 बजे हमारे जिम ऑनर संजय पाटीदार जी का फोन आया। फोन उठाया उनके और धराड़ के हालचाल पूछे। उन्होने कहा सब बढिया है,अभी तक कोई भी पाजिटिव नही है धराड़ में। यह सुनकर अच्छा लगा,उन्होने बताया कि गांव वाले सर्तक ज्यादा है। कई गांव वालों ने तो गांव में अंदर आने वाले रास्तों पर ट्रेकटर ट्राली रख दी साथ ही बडे बडे खडडे भी खोद दिए ताकी कोई बाहर वाला अंदर न आ सके, और कोई अंदर वाला बाहर न जा सके। सर बोले मेम एक था आपसे मैने पूछा बताए सर,वो बोले मेरी सासुजी को कानवन छोडऩे जाना है। कैसा माहौल है? मैने कहा माहौल तो स्ट्रीक्ट है। आपको एस डी एम से परमिशन लेनी पडेगी,सर ने कहा अगर मैं सुबह 4 बजे निकल जाउं तो,मैने कहा फिर भी पुलिस अभी ज्यादा अर्लट है। सर बोले मेरा एक दोस्त पुलिस मे है। उसको साथ लेकर जाउंगा तो कोई परेशानी आएगी क्या? मैने कहा शायद नही। और बताएं सर,वो बोले मेडम अब क्या होगा? इस देश का चारों ओर मौते ही मौते हो रही है। इतना संक्रमण फैल रहा है। मैने कहा सर मै क्या बता सकती हूं,अभी की स्थिति से तो हमारे मोदी जी भी परेशान। शासन,प्रशासन दोनो इसको कंट्रोल करने में लगे हुए है।
आज सुबह करीब 7.30 बजे फोन की घंटी बजी मै उठाने वाली ही थी कि फोन डिस्र्चाज बंद हो गया। चार्ज किया वापस फोन लगाया तो पायल बोली यार फोन बंद मत रखा करों। मैने उसको प्रॉबलम बताई तो वो बोली अब फोन अपने पास ही रखना। मै आपको फोन लगाउगी। मै 8.30 तक घर से निकल जाउंगी। आप आ जाओगे लेने सतरूंडा पक्का,मैने कहा हां पक्का। मैने कहा तुम निकलों। मैने तुषार को बताया वो बोले ठीक है चल चलेगे लेने। मैने सोचा जल्दी जल्दी घर का काम निपटा कर,काम कर ही रही थी कि आधे घंटे बाद फिर फोन आया मैने तुरंत उठाया,और पूछा कहां तक आ गई,वह उदास होकर बोली नही यार,मुझे बदनावर सीमा पर ही पुलिस ने रोक लिया है। पुलिस वालोंं का कहना है कि यहां कोई आ सकता है,लेने तो हम जाने दे सकते है वरना तुमको ये सीमा पार नही करने दे सकते है। मैने तुषार को बताया,तुषार बोले कि 50-60 किलो मीटर दूर है। इतनी दूर नही जा सकते यार। मेरे ऑफिस जाने का टाईम भी हो जाएगा। मेरा आधा दिन खराब हो जाएगा,इसकी भी कोई गारंटी नही है कि लाने देंगे वंहा से। मैने पायल को बताया तो बोली में एस डी एम से बात करती हूं अगर वह परमिशन देते है तो आ जाउंगी वरना फिर यही मायके में रहुंगी तीन मई तक। मैने भी कहा हां ये ठीक रहेगा।
आज बहुत दिनों बाद हेदराबाद से संगीता भाभी का फोन आया(संगीता कोटिया कालेज में प्रोफेसर है)उनकी आवाज सुनकर बहुत अच्छा लगा। क्योंकि बहुत दिनों बाद बात हुई हमारी। उनके हालचाल पूछे उनके यहां भी कोरोना का कहर कम नही है। वहां भी 400 से अधिक संख्या है,कोरोना संक्रमितों की। उनकी बिल्डिंग में और सामने वाली बिल्डिंग में भी पाजिटिव इसलिए एरिया सील कर दिया है। उन्होने बताया कि वह हमेशा किराना सामान इकटठा लेकर आती है। इस बार थोड़ा कम लाई तो लॉकडाउन लग गया। इस बात पर हम दोनो बहुत हंसे। उनके कॉलेज के हालचाल पूछे,वो बोली यहां तो ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। मैने पूछा जिनके पास स्र्माट फोन नही है वो कैसे ? उन्होने बताया कि ऐसे छात्रों को एक जगह इकट्ठा करके पढाने जाती हंू। तीन घंटे आने जाने लग जाते है। बड़ी परेशानी आ रही है पर क्या करे? यु जी सी के आर्डर है फोलो तो करना ही है। और तो और सेलेरी भी आधी। भाभी से बात की फिर सोचा यहंा के कॉलेज के हालचाल पूछ लू, इसलिए मैने सुप्रिया ताई को फोन लगाया जो की जी डी सी में प्रोफेसर है। उनसे हालचाल पूछे,कालेज के पूछे तो पता चला कि यहां तो छुट्टियां चल रही है। ऑनलाईन पढाई भी नही हो रही है। क्योंकि यहां तो परीक्षा भी केंसल हो गई है। ताई बोली वैदेही एक बात पता चली क्या। मैने पूछा क्या तो बोली की हमारी कालोनी एक आदमी औरत आते है और कुत्तो को रोटी खिलाते है। मैने कहा इसमें गलत क्या है? तो वो बोली अरे वो कभी पाजिटिव हो तो हमारे कालोनी में भी संक्रमण फैला देगें। मैने कहा नही ताई ऐसा कुछ नही है। कुत्तों को रोटी खिलाने वाले ऐसा क्यों करेगे? बोली तु पता तो लगाना। मैने कहा ठीक है। उनसे बात करके बहुत अच्छा लगा।
उनका फोन रखा ही था कि रचना सहेली का फोन आया बोली क्या स्टेैटस लगाया तुमने लोग मुझे फोन लगा कर बधाईयां दे रहे है। मैने उसे बताया मैने रचना खरे को बेटा हुआ तो उसका फोटो लगाया उसका नाम लिखा। फिर वो बोली तभी लोग मुझे बधाई दे रहै है। हां सारी यार मैं सरनेम लिखना भूल गई थी,इसलिए। खैर हम दोनो बहुत हंसे इस बात पर।
हम भारतीय कितने ही गम क्यों न हो जिंदगी में खुशी के बहान ढंूढ ही लेते है।

17 अप्रेल 2021

आज भी कोरोना ने अपना कहर कम नही किया आज एक दिन 2 लाख 35 हजार संक्रमित हो गए है जो कि अत्यंत चिंताजनक है। अभी भी लॉकडाउन चल रहा है।

You may have missed