mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

Election Result : कर्नाटका विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर,उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में योगी का तूफान,सपा कांग्रेस का सूपडा साफ

नई दिल्ली,13 मई (इ खबरटुडे)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती का काम सुबह से जारी है। अब तक सभी 224 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके है और रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 118 सीटों पर बढत बनाते हुए स्पष्ट बुहमत की ओर पंहुच गई है। उधर उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना के रुझानों के मुताबिक यूपी में योगी का तूफान चल रहा है जबकि सपा और कांग्रेस का सूपडा साफ हो गया है। प्रदेश के कुल 17 नगर निगम महापौर पदों में से 16 पर भाजपा का कब्जा हो गया है जबकि एक स्थान बसपा के खाते में गया है। सपा और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया है।

कर्नाटक में कांग्रेस का कब्जा

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए हुई मतगणना के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 118 सीटों पर आगे चल रही है,जबकि भाजपा के प्रत्याशी 75 सीटों पर बढत बनाए हुए है। जेडीएस को मात्र 24 पर बढत मिली है,जबकि सात सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक दोपहर बारह बजे तक कर्नाटक की किसी सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ था। सभी 224 सीटों के रुझान दिखाए जा रहे हैैं और पचास से अधिक सीटें ऐसी है,जिनमें प्रत्याशियों के बीच एक हजार से भी कम मतों का अन्तर है। ऐसी स्थिति में अंतिम परिणाम आने तक कोई स्पष्ट अनुमान नहीं लगाया जा सकता। अभी भी अंतिम परिणामों में काफी उलटफेर हो सकते है।

उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव-योगी का तूफान

उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए हुए चुनाव की मतगणना भी अलग अलग स्थानों पर जारी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का तूफान छाया हुआ है। प्रदेश के कुल 17 महापौर पदों में से 16 पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए है,जबकि एक सीट बसपा के खाते में गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इसमे खाता भी नहीं खोल पाई है। प्रदेश की 87 नगर पालिका में बीजेपी, 41 में एसपी, 23 में बीएसपी, 5 में कांग्रेस जबकि 130 नगर पंचायत में बीजेपी, 69 में एसपी, 30 में बीएसपी, 3 में कांग्रेस आगे चल रही है।

Back to top button