May 11, 2024

CM Inauguration: मुख्यमंत्री ने डोसीगॉव में 414.98 करोड़ के अनेक कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

रतलाम 4 फरवरी(इ खबरटुडे) । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरूवार को रतलाम जिले के डोसीगॉव में आयोजित कार्यक्रम में 414.98 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत निर्मित 432 ई.डब्ल्यु.एस. आवास, 96 एम.आई.जी. आवास एवं 96 एल.आई.जी. फ्लेट्स का लोकार्पण किया। उक्त आवास की निर्माण राशि 55 करोड रूपये है। मुख्यमंत्री ने 10 करोड की लागत से निर्मित मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास अंतर्गत सैलाना बस स्टेण्ड से दो बत्ती चौराहे तक फोरलेन रोड़ निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने एक करोड़ 35 लाख रूपये की राशि से निर्मित अमृत योजना हरित क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत कालिका माता उद्यान के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया। अमृत योजनान्तर्गत ही अमृत सागर उद्यान के सौन्दर्यीकरण के कार्यो का लोकार्पण किया इसकी लागत एक करोड़ 32 लाख रूपये हैं। उन्होने एक करोड़ 50 लाख रूपये से बने शहरी आवास भवन तथा 11 करोड की राशि से निर्मित आठ राजपत्रित, 12 अराजपत्रित एवं 48 आरक्षक आवास गृह का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 21 करोड़ की राशि से तालाब का पर्यावरणीय विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होने सालाखेडी में बनाये जाने वाले ट्रान्सपोर्ट नगर का, 150 करोड़ की राशि से गोल्ड पार्क, 23.57 करोड की राशि से बनाये जाने वाले बाजना रेल्वे पुल पर फोरलेन, आरोबी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने 74.96 करोड़ की स्वर्णसागर बीबडोद आवासीय परियोजना एवं 43.28 करोड़ से बनाये जाने वाली रिंगरोड़ जो बंजली से मांगरोड़ फंटा मार्ग हैं उसके कार्य का भूमिपूजन किया।
लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रम के अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य कश्यप, विधायक राजेन्द्र पाण्डे, रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला पंचायत प्रधान परमेश मईड़ा, शैलेन्द्र डांगा, अशोक चोटाला, ईश्वरलाल पाटीदार, मनोहर पोरवाल सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थें।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds