
Changes in passport rules, applications will not be accepted without these documents, new rules effective from today.
Passport new rule: पासपोर्ट को भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है, अगर किसी के पास पासपोर्ट है तो उस व्यक्ति की आसानी से पहचान हो सकती है। इसके साथ ही उसकी नागरिकता भी साबित होती है कि यह किस देश का नागरिक है।
पासपोर्ट दूसरे देशों की यात्रा करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
पासपोर्ट किसी भी एक से दूसरे देश में यात्रा करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज में से एक है।
इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे देश में पढ़ने, घूमने, नौकरी करने के लिए आसानी से जा सकता है। पासपोर्ट को लेकर भारत सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिया है इसके बारे में आपको जानना आवश्यक है।
भारत सरकार ने पासपोर्ट को लेकर बदले यह नियम
भारत सरकार ने पासपोर्ट को लेकर नियमों में बदलाव कर दिया है। यह नियम नए नियम के तहत अब पासपोर्ट बनवाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट देना आवश्यक कर दिया है। केवल जन्म प्रमाण पत्र ही जन्मतिथि के लिए वेद प्रमाण पत्र मान्य होगा।
इन लोगों पर नहीं होगा यह नया नियम लागू
पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की उन लोगों को आवश्यकता नहीं है , जिनका जन्म 2023 से पहले हुआ है, इससे पहले बर्थ सर्टिफिकेट की जगह मार्कशीट या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र ड्राइविंग लाइसेंस भी दिया जा सकता है।
पासपोर्ट के लिए इंन नियम में हुआ बदलाव
जानकारी अनुसार आपको बता दें कि अब पासपोर्ट के आखिरी पन्ने पर आवासीय पत्ते नहीं छापे जा सकेंगे, आवरजन अधिकारी अब बारकोड स्कैन कर जानकारी प्राप्त कर पाएंगे, और वही पासपोर्ट के अंतिम पन्ने पर से माता-पिता के नाम को भी नहीं छापा जाएगा। इस नियम से एकल अभिभावक या अलग थलग परिवारों के बच्चों को राहत मिलेगी।
भारत में पासपोर्ट कैसे बनवाएं
पासपोर्ट बनवाने के लिए अब बनाए गए नए नियम काफी आसान है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा। जानिए पासपोर्ट बनवाने का तरीका।
सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा या अगर आपने पहले अकाउंट बनाया है तो पहले से बने अकाउंट पर लॉगिन कर लें।
नई पासपोर्ट पासपोर्ट को फिर से जारी करने के लिए आवेदन पर क्लिक करें।
इसके बाद जरूरी जानकारी मांगी गई है वह भरें।
इससे आगे जाकर भुगतान करें और अपॉइंटमेंट को बुक करने के लिए शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना अपॉइंटमेंट चुने।
फिर आप अपने चुने गए अपॉइंटमेंट के समय पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाएं।
अपॉइंटमेंट के समय जरूरी दस्तावेज जो आपने ऑनलाइन अप्लाई करते समय लगाए हैं व अन्य साथ लेकर जाएं।
उसके बाद फिर आपका पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा और फिर आपको पासपोर्ट मिल जाएगा।