May 18, 2024

Flag Burnt : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने चाइना एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तस्वीरें एवं झंडा जला कर दर्ज कराया विरोध

रतलाम,17 अगस्त (इ खबर टुडे)। पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के एक हिस्से पर और चीन द्वारा कैलास मानसरोवर पर किये गए अवैध कब्जे की खिलाफ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दोनों देशो के झंडे और वहा के नेताओ के फोटो जलाये। मंच के कार्यकर्ताओ ने दोनों देशो के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रोफैसर इमरान हुसैन ने अपने उद्बोधन मे बताया कि मंच के अखिल भारतीय मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के आदेशानुसार सम्पूर्ण भारत मे चाइना एवं पाकिस्तान का पुतला (पाकिस्तान एवं चीन के प्रधानमंत्री की तस्वीरें एवं झंडा) दहन कर विरोध दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि चाइना द्वारा कैलाश मानसरोवर पर अवैध कब्जा किया जा रहा है और पाकिस्तान ने पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर से अभी तक अपना अवैध कब्जा नही हटाया है। इन्ही दोनों घटनाओं के विरोध मे मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण भारत मे पुतला दहन किया जा रहा है। इसी तारतम्य मैं मंच के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के मालवा प्रान्त के उज्जैन सम्भाग द्वारा आज रतलाम मैं शहर सराय स्थित इंडिया गेट पर चाइना एवं पाकिस्तान के पुतला दहन किया गया। एवं उनके विरोध मे “कैलाश मान सरोवर में चीन अवैध कब्जा खाली करो खाली करो कैलाश मान सरोवर हमारा था हमारा है हमारा रहेगा ऐसे नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन मंच के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उज्जैन सम्भाग संयोजक हमीद खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंच के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रोफैसर इमरान हुसैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शाहिद कुरेशी, नगर संयोजक आसिफ कुरेशी, अफ़ज़ल मास्टर, गुरुमुख शर्मा, भुरू चौहान, अकबर कुरेशी, सुरेंद्र खोड़े, अमन कुरेशी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंच के जिला संयोजक एडवोकेट इमरान खान पठान द्वारा दी गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds