February 6, 2025

हरियाणा में महिला विधायक से ट्रेक्टर खिचवाने के मामले को लेकर रतलाम में भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

RATLAM BJP

रतलाम,11 फरवरी(इ खबरटुडे)। महिलाओं के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नेता भुपेन्द्रसिंह हुड्डा एवं अन्य नेताओं ने महिला विधायक से ट्रेक्टर खिचवाकर महिला दिवस के माहौल में महिलाओं का अपमान किया है। इससे पूरे देश में महिलाओं का अपमान हुआ है।

पार्टी के आह्वान पर भाजपा द्वारा कांग्रेस के महिला विरोधी रवैये के खिलाफ सभी जगह प्रदर्शन किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। महिला दिवस के माहौल में देशभर में इस संबंध में महिलाओ को सम्मानित करने के कई कार्यक्रम भी पार्टी द्वारा किए गए है। उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, निर्मल कटारिया, हेमंत राहोरी, रवि जौहरी, बंटी बोहरा, संजय पांचाल, स्नेहिल उपाध्याय, कमल सिलावट, राकेश परमार, अनिता कटारिया, रेखा जौहरी, भारती पाटीदार, सपना दुबे, राधा चौहान, सारिका दीक्षित, सोनू यादव, प्रहलाद पटेल, सुरेश पापटवाल, महेन्द्र शर्मा, प्रभु सोलंकी, अभय जैन, यादवेन्द्रसिंह राठौड़ लुनेरा, सुरेन्द्रसिंह भाटी, अश्विन जायसवाल, असीम व्यास सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

You may have missed