May 20, 2024

ऐतिहासिक ढंग से जीतेंगे नगरीय निकायों के चुनाव-भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा

रतलाम,05 मार्च (इ खबरटुडे)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज यहां कहा कि प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। श्री शर्मा यहां एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
नगरीय निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की आयुसीमा निर्धारण के प्रश्न पर श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है। यहां तक कि संगठन की नियुक्तियों में भी आयु सीमा का कोई नियम नहीं है,लेकिन भाजपा युवाओं को आगे लाना चाहती है इसलिए मण्डल अध्यक्ष चालीस वर्ष तक की आयु के बनाए जा रहे है। उन्होने कहा कि नगरीय निकायों में टिकट देते समय जीतने की क्षमता को ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाएगा। प्रत्याशी स्वच्छ छबि वाले होंगे,लेकिन टिकट उन्ही को दिया जाएगा,जिनंमे चुनाव जीतने की क्षमता होगंी।

श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा जीवन्त संगठन है। बूथ की समिति और बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन का आधार है। मध्यप्रदेश का भाजपा संगठन पूरे देश में आदर्श है। प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद वे पूरे प्रदेश में संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जिलों का प्रवास कर रहे है। इसी कडी में उनका रतलाम प्रवास है। रतलाम प्रवास में जहां वे संगठन के युवा पदाधिकारियों से मिल रहे हैैं,वहीं भाजपा के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेट कर उनके सुझाव भी ले रहे है।

रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के सम्बन्ध में उन्होने कहा कि जल्दी ही अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। बढती महंगाई पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि पुरानी सरकारों की गलत नीतियों के कारण पैट्रोलियम पदार्थों के भाव बढ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे है। उन्होने कहा कि जिस तरह कोरोना वैक्सीन के मामले में भारत आत्मनिर्भर बना है और पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढा है। इसी तरह पैट्रोलियम के मामले में भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। जल्दी ही देश में वैकल्पिक व्यवस्था बन जाएगा और पैट्रोलियम पदार्थो की महंगाई से निजात मिलेगी। उन्होने कहा कि भाजपा की सरकारें जनता को दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए कार्यरत है।
कांग्रेस के सम्बन्घ में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों से रसातल में जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्वयं कहते है कि उनकेजाने से कांग्र्रेस के वोट कट जाते है। जनता में कांग्रेस की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। यही कारण है कि किसान पंचायत में कांग्रेस अपना नाम तक उपयोग में नहीं ले पा रही है।

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्री शर्मा को महू रोड चौराहें से सर्किट हाउस तक जुलूस की शक्ल में ले जाया गया। पूरे रास्ते में कई स्वागत मंच बनाए गए थे,जहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर श्री शर्मा का स्वागत किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds