May 4, 2024

Election Result : जिले के पांच नगरीय निकायों में भाजपा ने बनाई बढत,लेकिन जावरा और पिपलौदा में पराजित,धामनोद में एकतरफा जीत (देखे विस्तृत परिणाम )

रतलाम,20 जुलाई (इ खबरटुडे)। जिले की जावरा नगर पालिका और चार नगरीय निकायों के चुनावों में वैसे तो भाजपा ने सर्वाधिक पार्षद पद जीते है,लेकिन केवल एक नगरीय निकाय धामनोद में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल पाया है। इसके अलावा जावरा और पिपलौदा में भाजपा पराजित हुई है,वहीं नामली में भाजपा सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है जबकि बडावदा में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर रही है। जिले के इतिहास में पहली बार आम आदमी पार्टी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

पूरे जिले के नगरीय निकायों में पार्षदों के कुल 90 वार्डों के चुनाव हुए जिनमें से 36 पर भाजपा,कांग्रेस और निर्दलीय 26-26 तथा दो वार्डों में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कराई है। नगरीय निकायों के परिणामों पर अलग अलग नजर डालें तो जिले की एकमात्र जावरा नगर पालिका में भाजपा को शर्मनाक पराजय का सामना करना पडा है। इसी तरह पिपलौदा मे भी भाजपा पराजित हुई है।

जावरा नगर पालिका

जावरा नगर पालिका के तीस वार्डो की मतगणना में कांग्र्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। जावरा में कांग्रेस ने 30 में से 16 वार्डो में जीत हासिल की है। भाजपा को केवल नौ वाडो में जीत मिली है,जबकि पांच वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते है।

बडावदा नगर परिषद

बडावदा नगर परिषद के 15 वार्डों के लिए हुई मतगणना में भाजपा और कांग्रेस दोनो को पांच पांच वार्डो में जीत मिली है,जबकि तीन वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी जीते है। बडावदा में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। आम आदमी पार्टी को दो वार्डो में जीत मिली है।

पिपलौदा नगर परिषद

भाजपा का गढ माने जाने वाले पिपलौदा नगर परिषद में भाजपा को बागियों के हाथों शर्मनाक पराजय झेलना पडी है। पिपलौदा के पन्द्रह वार्डो में से भाजपा को केवल पांच पर जीत मिली है,जबकि नौ वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी जीते है। पिपलौदा में कांग्रेस की हालत सबसे ज्यादा खराब हुई है। यहां कांग्रेस को केवल एक वार्ड में जीत मिली है।

नामली नगर परिषद

नामली को भी भाजपा का गढ माना जाता रहा है। लेकिन यहां भी भाजपा के लिए बुरी खबर आई। नामली में भाजपा को पन्द्रह में से केवल 6 वार्डोमें जीत मिली,वहीं 6 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी जीते है। कांग्रेस को यहां केवल तीन वार्डों से संतोष करना पडा है।

धामनोद नगर परिषद

जिले में धामनोद नगर परिषद भाजपा के लिए बहुत अच्छी साबित हुई है। यहां भाजपा ने एकतरफा कब्जा जमा लिया है। दामनोद के पन्द्रह में से 11 वार्डो में भाजपा के प्रत्याशी जीते है,जबकि कांग्रेस को केवल एक वार्ड में जीत मिली है। तीन वार्ड निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गए है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds