May 10, 2024

जौनपुर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

जौनपुर,07 मार्च(इ खबर टुडे)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार को भाजपा के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रमोद यादव अभी जिला मंत्री के पद पर हैं लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में मल्हनी सीट से वह धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव निवासी भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव को दिन दहाड़े लगभग 10 बजे के आसपास मोटरसाइकल सवार बदमाशों ने गोली मार दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि प्रमोद जैसे ही अपने घर से निकाल कर सड़क पर आए तभी बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का पीछा पुलिस टीम कर रही है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में टीम में लगा दी गई है। जल्दी घटना का वर्कआउट किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं का अस्पताल में जमावड़ा लग गया है।

2012 में मल्हनी सीट से प्रमोद यादव और धनंजय सिंह की पूर्व पत्नी जागृति सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि दोनों को ही हार मिली थी। यहां से पारसनाथ यादव सपा से जीतकर आए थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds