May 21, 2024

Maharashtra: अकोला में बारिश से बड़ा हादसा, मंदिर की शेड पर पेड़ गिरने से 7 की मौत, 30 लोग घायल

अकोला,10अप्रैल(इ खबर टुडे)। महाराष्ट्र के अकोला में बीती रात भीषण हादसा हो गया। एक मंदिर में बने टीन शेड पर पेड़ गिरने से श्रद्धालु दब गए और 7 की मौत हो गई। कुछ अन्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम से अकोला में मौसम खराब था। तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही थी। यही कारण है कि नीम का विशालकाय पेड़ मंदिर में बने शेड पर गिर गया।
हादसा अकोला जिले की बालापुर तहसील के पारस गांव में रविवार शाम को हुआ। कम से कम 30 अन्य घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

हादसा यहां के बाबूजी महाराज मंदिर संस्थान में हुआ। टूटे हुए पेड़ और गिरे हुए शेड को उठाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है।

अरोड़ा जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने समाचार एजेंसी को बताया कि इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। करीब 30-40 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds